iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
Homebollywood newsShilpa Shirodkar को हुआ कोरोना, जानें कैसे भारत में फिर से फैल...

Shilpa Shirodkar को हुआ कोरोना, जानें कैसे भारत में फिर से फैल रहा है ये वायरस

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Shilpa Shirodkar Corana Positive: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 की कैंडिडेट रह चुकी शिल्पा शिरोडकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या भारत में कोरोना वायरस दोबारा फैल रहा है? गौर करने वाली बात यह है कि एशिया के कुछ देशों जैसे चीन, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर और थाईलैंड आदि में कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं. अब भारत में बॉलीवुड एक्ट्रेस के कोविड पॉजिटिव होने के बाद डर का माहौल बनने लगा है. आइए जानते हैं कि यह वायरस भारत में दोबारा कैसे फैल रहा है?

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिल्पा शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘हेलो दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. सुरक्षित रहें और मास्क पहनें – शिल्पा शिरोडकर.’ शिल्पा के फैंस और अन्य कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की, जिनमें शिल्पा की बहन नम्रता शिरोडकर, को-एक्टर चुम दरंग और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आदि शामिल हैं. गौर करने वाली बात यह है कि कोविड का यह केस सिर्फ एक सेलिब्रिटी का मामला नहीं है, बल्कि यह भारत और एशिया के अन्य देशों में कोविड-19 की दस्तक की ओर इशारा कर रहा है. बता दें कि शिल्पा पहली बार कोरोना वायरस की चपेट में नहीं आई हैं. साल 2021और 2022 के दौरान भी वह कोविड पॉजिटिव हो गई थीं. 

iTree Network Solutions +91-8699235413

किन देशों में फैल रहा कोरोना?

गौरतलब है कि एशिया के कई देशों में कोविड-19 के केसेज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.  इनमें चीन, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर आदि देश शामिल हैं. हॉन्गकॉन्ग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 3 मई तक यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 31 दर्ज की गई है. सिंगापुर में कोविड-19 के केसेज में 28 पर्सेंट इजाफा हुआ है. मई के पहले सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या 14,200 के पार पहुंच चुकी है. चीन में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. चार मई तक यहां अस्पतालों में कोरोना टेस्ट का पॉजिटिविटी रेट दोगुने से ज्यादा हो चुका है. उधर, थाईलैंड में सोंगक्रान फेस्टिवल के बाद इंफेक्शन के मामले सामने आए हैं. 

भारत में क्या है कोरोना की स्थिति?

iTree Network Solutions +91-8699235413

भारत में भी मई 2025 के दौरान कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में कोविड-19 के मामलों में हालिया उछाल की कई वजह हो सकती हैं. दरअसल, काफी लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, जिससे इम्युनिटी कमजोर होने की आशंका बढ़ गई है. दूसरा नए वैरिएंट्स का उभरना है. माना जा रहा है कि कोरोना के नया वैरिएंट पुराने वैरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे निवारक उपायों में ढील भी कोविड के मामले बढ़ने की वजह हो सकती है. 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सैलून में हंगामा:पार्टनरशिप के लेकर विवाद, महिला ने लगाए उत्पीड़न करने और जबरन कब्जे के आरोप

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में सराभा नगर स्थित हेयर मास्टर सैलून में हंगामा हो गया। सैलून में काम कर रही एक महिला ने अपने...

You cannot copy content of this page