Buland kesari ;- Jalandhar से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आज तड़के सुबह करीब 3:50 पर शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग सहम गए। उक्त वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि पंजाब केसरी इसकी पुष्ठि नहीं करता।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उक्त धमाके की आवाज बस स्टैंड और ज्योति चौक (भगवान वाल्मीकि चौक) के आसपास के इलाकों में सुनी गई। कई लोग नींद में थे, लेकिन अचानक तेज़ आवाज़ से जाग उठे और सोशल मीडिया पर भी इस बारे में चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इसे मॉक ड्रिल से पहले धमाके बता रहे है तो कोई गैस पाइप लाइन से जुड़ी गड़बड़ी या आसमान में कोई गतिविधि से जोड़ रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि यह आवाज़ किस वजह से थी। कहा जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर किसी को कोई पुख़्ता जानकारी हो तो नज़दीकी पुलिस थाने में सूचित करें।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








