Aamir Khan: आमिर खान पिछले 7 सालों से एक हिट फिल्म को तरस रहे हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा के बाद सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) से आमिर ने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। स्पोर्ट्स-कॉमेडी ड्रामा को अच्छा रिव्यू भी मिला और कमाई भी शानदार रही। मगर सोशल मीडिया पर इसके बॉयकॉट की मांग उठ रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर सितारे जमीन पर के बॉयकॉट की मांग उठ रही है। वो भी उस वक्त जब मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही है। लोग फिल्म को बॉयकॉट करने की डिमांड क्यों कर रहे हैं? चलिए आपको बताते हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की उठी मांग
एक यूजर ने कहा, “एकदम पैसा बर्बाद। सितारे जमीन पर का रिव्यू सुनिए। बॉलीवुड को बॉयकॉट कर देना चाहिए। हैशटैश बॉयकॉट सितारे जमीन पर।”
एक यूजर ने लिखा “आमिर खान ने अपनी फिल्म पीके में कहा था कि भगवान शिव पर दूध बर्बाद करने की बजाय गरीबों की मदद की जानी चाहिए। आज उनकी फिल्म सितारे जमीन पर रिलज हो रही है। इसलिए इसे देखकर पैसा बर्बाद करने की बजाय गरीबों की मदद करनी चाहिए।”

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








