Buland kesari : शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के बाद खुलने से पहले स्कूलों में उचित निरीक्षण और मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को स्कूल लौटने पर सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक माहौल मिले। शिक्षा विभाग ने कहा है कि स्कूल की इमारतों, कक्षाओं, बिजली-पानी, शौचालय आदि के प्रबंधों की जांच सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही अगर किसी स्कूल में खेल के मैदान, पार्किंग, गेट आदि की मरम्मत की जरूरत है तो उसकी व्यवस्था भी छुट्टियां खत्म होने से पहले कर ली जाए। स्कूलों को इस संबंध में छुट्टियों के खत्म होने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण प्रमाण पत्र भी जमा कराना होगा। निजी स्कूलों को निरीक्षण रिपोर्ट स्कूल रिकॉर्ड में रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। निजी बसों का इस्तेमाल करने वाले स्कूलों का भी नियमानुसार निरीक्षण किया जाएगा।
स्कूलों को जारी निर्देश:
निरीक्षण दल का गठन किया जाए
चेकलिस्ट तैयार की जाए
जरूरी मरम्मत तुरंत की जाए
सभी कार्यों का रिकार्ड रखा जाना चाहिए

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








