iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest NewsPunjab में मोबाइल चार्जर ने ली महिला की जान, आप भी...

Punjab में मोबाइल चार्जर ने ली महिला की जान, आप भी बचें ऐसे काम करने से!

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Punjab: Buland Kesari/ लुधियाना जिले के जगराओं के गांव अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मोबाइल चार्जर फटने से लगी आग में झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

मनप्रीत कौर 22 जुलाई को रात में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो रही थीं। इसी दौरान चार्जर अत्यधिक गर्म होकर फट गया और उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वह सीधे उनके तकिए तक पहुंच गई और पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मनप्रीत बुरी तरह झुलस गईं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पड़ोसियों ने दिखाई सूझबूझ, पर नहीं बच सकी जान

जब मनप्रीत की चीखें आसपास के लोगों ने सुनी तो उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की और मनप्रीत को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

‍‍ मायके में रह रही थीं, पहले हो चुका था तलाक

जांच अधिकारियों के मुताबिक, मनप्रीत कौर अपनी बुजुर्ग मां के साथ अपने मायके में रह रही थीं। कुछ समय पहले ही उनके पिता का देहांत हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थीं। पति से तलाक के बाद वे काफी तनाव में थीं।

नींद में थी महिला, नहीं चला आग का पता

रात के समय गहरी नींद में होने के कारण मनप्रीत को आग का पहले पता नहीं चला। जब तक आग का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग ने पूरे बिस्तर को घेर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

बुलंद केसरी टीवी परिवार की ओर से शोक संवेदना। मोबाइल चार्जिंग के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें – यह छोटी लापरवाही कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

लुधियाना पुलिस ने पकड़ा तस्कर, नशे की गोलियां बरामद:पहले से दर्ज हैं 5 केस, जमानत पर बाहर आया था, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Buland kesari/लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमिंदर सिंह उर्फ बुग्गा,...

You cannot copy content of this page