Buland Kesari/ जालंधर/पठानकोट बाईपास शहर का नामी रिटेल स्टोर डी मार्ट ग्राहकों के लिए क्या सुविधाएँ देगा, यह बाद की बात है… पहले तो उसके मुख्य द्वार से स्टोर में एंट्री करने का रास्ता ही नहीं बचा।



स्टोर के दोनों गेटों के बाहर महीनों से सीवरेज का गंदा पानी जमा है, जिसकी वजह से यहां आने वाले लोगों को बदबू, गंदगी और फिसलन का सामना करना पड़ रहा है। कैमरे में कैद यह तस्वीर नगर निगम और Dmart स्टोर प्रशासन दोनों की लापरवाही की पोल खोल रही है।
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न डी मार्ट प्रशासन ने कोई व्यवस्था की और न ही नगर निगम ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। यह हालत उस समय और भी खतरनाक हो जाती है जब रात के समय गाड़ियों की आवाजाही बढ़ती है—अंधेरे और गंदे पानी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं फिसलने का खतरा झेलते हैं।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि
नगर निगम की सीवरेज टीम कभी-कभार आकर फोटो खिंचवा कर चली जाती है,
वहीं डी मार्ट प्रशासन सिर्फ अपना स्टोर चमकाने में लगा रहता है,
पर स्टोर के बाहर सड़क पर फैली गंदगी उनकी जिम्मेदारी मानने को तैयार नहीं।
यह भी सामने आया है कि कई बार ग्राहक पार्किंग से बाहर निकलते समय गंदे पानी में फंस जाते हैं और कई दोपहिया चालक संतुलन खो बैठते हैं। लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है।
स्थानीय व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो वे डी मार्ट और नगर निगम दोनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।
अब देखना यह है कि
डी मार्ट प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाएगा
या
नगर निगम जालंधर फिर से काग़ज़ी सफाई दिखाकर मामला रफा-दफा करेगा?
पर फिलहाल तो यह तस्वीर बताती है कि शहर का “स्मार्ट” बनना अभी काफी दूर है।
मामले बड़े डी मार्ट के मैनेजर अतुल से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे तकरीबन 1 वर्ष से नगर निगम के पास कंप्लेंट पेंडिंग चल रही है परंतु इस मामले का अभी तक हल नहीं किया गया।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.









