पंजाब के जालंधर में सीवरेज सफाई को लेकर हंगामा हो गया। सफाई को लेकर वार्ड नंबर 2 के कांग्रेस पार्षद आशु शर्मा और आम आदमी पार्टी के नेता इंदरजीत में तू-तू, मैं-मैं हो गई। पार्षद आशू ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद के साथ आए एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी।
उधर, AAP नेता सिमरनजीत सिंह ने कांग्रेस पार्षद और उनके पति पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद और उनके पति पर केस दर्ज कर लिया है।
मामला देर रात को वार्ड नंबर 2 के न्यू गुरु अमरदास नगर में सामने आया। यहां वार्ड पार्षद आशु शर्मा ने सीवरेज सफाई के लिए मशीन बुलाई। आशु ने बताया कि इस दौरान AAP नेता ने आकर विवाद शुरू कर दिया और सीवरेज की सफाई को बीच में ही रुकवा दिया।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस
विवाद होने पर थाना डिवीजन-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर एकत्रित लोगों ने मुश्किल से दोनों पक्षों को शांत करवाया। थाना-1 के SHO राकेश कुमार ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जांच शुरू कर दी है। बहस की इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें गली में बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।
पार्षद आशु का आरोप- मुझ पर पिस्तौल तानी गई पार्षद आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप नेता के साथ आए युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव करते हुए उसके हाथ पर मुक्का मार दिया और लोडेड पिस्तौल नीचे गिर गई। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। उन्होंने कहा कि AAP नेता इलाके में साफ-सफाई का काम नहीं होने दे रहा था।
कांग्रेस पार्षद और उनके पति पर केस दर्ज थाना 1 की पुलिस ने आप नेता सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर कांग्रेसी महिला पार्षद आशु शर्मा व उसके पति गौरव शर्मा, बंटी अरोड़ा, अनमोल कालिया सहित 6 पर BNS की 115(2), 304, 351(3), 190, 191, आर्म्स एक्ट 25 (1- B) (a) तथा SC-ST एक्ट 1989 की 3(1) धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








