iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में लोहड़ी मनाने पर विवाद:फायरिंग में एक युवक के सीने में...

लुधियाना में लोहड़ी मनाने पर विवाद:फायरिंग में एक युवक के सीने में गोली लगी; 4 लोगों पर केस दर्ज

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में लोहड़ी की रात को गली में आग सेंकने को लेकर दो पक्षों में हल्की से तकरार हुई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली युवक की छाती पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।गोलीबारी में घायल युवक अंकित -

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने घायल युवक अंकित के साथी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। एफआईआर में गोली चलाने वाले देवराज, उसके साथी प्रिंस, उसकी महिला दोस्त फलक व एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मौके पर गिरा खोल।
मौके पर गिरा खोल।

गली में लोहड़ी मना रहे थे आरोपियों ने दी गालियां

iTree Network Solutions +91-8699235413

चंडीगढ़ रोड निवासी पंकज ने बताया कि लोहड़ी की रात को वह हरदेव इनक्लेव में अपनी बहन के घर गया था। बहन के घर के बाहर महिलाएं व बच्चे आग जलाकर लोहड़ी मना रहे थे। उसी समय स्कूटी पर आरोपी देवराज व फलक आए। उन्होंने बच्चों को गली में लोहड़ी मनाने से रोका और उनके साथ गाली गलौच की।

पंकज ने बताया कि वो और उनकी बहन का देवर अंकित बाहर आए। उन्होंने स्कूटी सवार दोनों को समझाया। स्कूटी सवार आरोपियों ने उन्हें धमकाया और कहा कि दो मिनट बाद देखते हैं। उन्होंने बताया कि उसके वो चले गए। करीब आधे घंटे बाद आए और बच्चों से लड़ने लगे।

दो मोटर साइकिलों पर आए आरोपी, फिर चलाई गोलियां

पंकज ने बताया कि आरोपी आधे घंटे बाद दो मोटर साइकिलों पर आए और लड़ने लगे। पंकज ने बताया कि जब वो और अंकित बाहर आए तो देवराज ने उन पर गोली चला दी। गोली जैकेट के बट व जेब में रखे मोबाइल पर लग गई। जिससे बचाव हो गया। उसने दूसरी गोली चलाई जो अंकित की छाती पर लगी। उसने तीसरी गोली चलाने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया।

उसके बाद आरोपी मोटर साइकिलों पर वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को सूचना दी और अंकित को लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में उनकी सर्जरी हो गई है। अंकित अब भी अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस को दो खोल और एक जिंदा गोली भी मिली है।

उसी मोहल्ले में किराए पर रहती है आरोपी महिला

पंकज ने बताया कि आरोपी देवराज EWS कॉलोनी का रहने वाला है जबकि महिला उसी गली में किराए पर रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और एक आरोपी की पहचान बाकी है।

जांच अधिकारी प्रमोद राज जानकारी देते हुए।
जांच अधिकारी प्रमोद राज जानकारी देते हुए।

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

iTree Network Solutions +91-8699235413

थाना टिब्बा के जांच अधिकारी प्रमोद राज ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:कार से मारी टक्कर, सूनसान जगह पर छोड़कर हुए फरार, एक महिला शामिल

Buland kesari/लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने एक युवक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को...

You cannot copy content of this page