iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsनाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:शिकायत करने पर परिजनों को जान...

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:शिकायत करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी, एसएसपी से लगाई गुहार

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना जिले के जगराओं के गांव रकबा में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता 11वीं कक्षा की स्टूडेंट है। यह घटना 23 दिसंबर को हुई थी, लेकिन आरोपी पक्ष की धमकियों के कारण पीड़ित परिवार ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा लड़की का परिवार।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना वाले दिन गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बाइक पर लेकर फरार हो गया। इस घटना को उनके बेटे के एक दोस्त ने देखा था। जब परिजन लड़की की तलाश में आरोपी युवक के घर पहुंचे, तो उन्हें गुमराह किया गया और गाली-गलौच कर वहां से भगा दिया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आरोपी ने दी बेटे को मारने की धमकी

iTree Network Solutions +91-8699235413

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो उसी शाम आरोपी युवक के परिजन उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुलेआम जान से मारने की धमकियां दीं और कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी।

धमकियों से डरा परिवार

इन धमकियों से डरे परिवार ने मजबूरी में पुलिस थाने जाने की हिम्मत नहीं की। पीड़ित पिता ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और उनके एक बेटा और एक बेटी है।मामले की जानकारी मिलने पर सीटू जत्थेबंदी के सदस्य गुरप्रीत सिंह पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी लुधियाना (देहाती) डॉ. अंकुर गुप्ता से मिले।

आरोपी पर कार्रवाई की मांग

गुरप्रीत सिंह ने एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी और प्रशासन से सख्त कार्रवाई तथा न्याय की मांग की।सीटू नेता गुरप्रीत सिंह ने इस घटना को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की को भगा ले जाना और परिवार को धमकाना एक गंभीर अपराध है।

एसएसपी ने दिया न्याय का भरोसा

iTree Network Solutions +91-8699235413

गुरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को संबंधित थाना क्षेत्र में जाकर तुरंत मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत:फिल्लौर का रहने वाला था; खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा

Buland kesari/जालंधर के गोराया से फगवाड़ा हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां सड़क किनारे...

You cannot copy content of this page