iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग की धमकी:₹10 करोड़ फिरौती मांगी;...

बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग की धमकी:₹10 करोड़ फिरौती मांगी; वॉयस मैसेज में कहा- चाहे किसी कंट्री में जाए, मिट्‌टी में मिला देंगे

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/पंजाब में मोहाली के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। इसके लिए एक हफ्ते का टाइम दिया गया है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने सिंगर के करीबी को धमकी भरा वॉयस मैसेज भेजा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिसमें कहा गया कि अगर रकम न मिली और हमारे साथ मिलकर न चले तो चाहे किसी भी कंट्री में चले जाओ, मिट्‌टी में मिला देंगे। जिसके बाद बी प्राक के करीबी पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को इसकी शिकायत की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिसमें दिलनूर ने कहा कि धमकी की वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पुलिस गैंग पर कार्रवाई कर उन्हें सिक्योरिटी दे। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। दिलनूर की शिकायत पर पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित साइबर क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इसके अलावा सिंगर बी प्राक की सिक्योरिटी को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। बता दें कि बी प्राक तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत से खूब हिट हुए थे।

एक लाइव शो के दौरान परफॉर्म करते सिंगर बी प्राक।- फाइल फोटो

धमकी की शिकायत में सिंगर ने क्या लिखा…

  • 2 बार कॉल नहीं उठाई, तीसरी बार काट दी: मोहाली के सेक्टर 99 में रहने वाले पंजाबी सिंगर दिलनूर बबलू ने बताया कि 5 जनवरी को दोपहर 3.11 बजे मुझे एक विदेशी नंबर से 2 बार कॉल आई। मगर, मैंने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद 6 जनवरी को दोपहर 2.24 बजे आरजू बिश्नोई की कॉल आई। मुझे कुछ अजीब लगा तो मैंने कॉल काट दी।
  • फिर वॉयस मैसेज भेजकर 10 करोड़ की फिरौती मांगी: दिलनूर ने आगे बताया कि इसके बाद मुझे वॉट्सऐप पर एक वॉयस मैसेज आया। उसमें मुझे धमकी दी गई कि अपने दोस्त बी प्राक को बोल देना कि मुझे 10 करोड़ रुपए दे दे। तुम्हारे पास एक हफ्ते का टाइम है। अगर इतने वक्त में मुझे रुपए नहीं दिए तो तुम्हारा बहुत बड़ा नुकसान होगा।
  • बी प्राक किसी भी कंट्री में जाए, मिट्‌टी में मिला देंगे: दिलनूर के मुताबिक आगे धमकी देते हुए कहा गया कि बी प्राक चाहे जिस भी कंट्री में चला जाए, अगर हमारे साथ मिलकर नहीं चला तो मिट्‌टी में मिला देंगे। दिलनूर ने कहा कि इस गैंग से मुझे व मेरे दोस्त को जान का खतरा बना हुआ है। इस मामले में तुरंत ठोस कार्रवाई की जाए।
  • मैं घर से बाहर नहीं निकल पा रहा, सिक्योरिटी दे पुलिस: दिलनूर ने आगे बताया कि इस धमकी के बाद से वह अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। दिलनूर के मुताबिक मैं और मेरा दोस्त बी प्राक शूटिंग और शोज के लिए बाहर आते-जाते रहते हैं। ऐसे में इस गैंग से हमारी जान को बहुत खतरा है। यह गैंग बहुत खतरनाक है। इसलिए हमारी जान-माल की रक्षा की जाए और हमें सिक्योरिटी दी जाए।

शिकायत की कॉपी पढ़े…

सिंगर बी प्राक के बारे में जानिए…

चंडीगढ़ में जन्मे, पिता संगीतकार रहे बी प्राक का जन्म 7 फरवरी 1986 को चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ। उनके पिता स्व. वरिंदर बच्चन जाने-माने संगीतकार रहे हैं। बी प्राक ने बचपन में पिता से ही संगीत की बारीकियां सीखीं। बी प्राक कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह बचपन से सिंगर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे म्यूजिक डायरेक्टर बनें। म्यूजिक की बारीकियां सीखने के लिए बी प्राक ने 10 सालों तक पर्दे के पीछे रहकर संगीत सीखा।

कोई नहीं जानता था, जानी के गीतों से मिली पहचान करियर की शुरुआत में बी प्राक ने प्रीक बी के नाम से काम शुरू किया, लेकिन शुरुआती गानों को कोई खास पहचान नहीं मिली। संघर्ष के दिनों में वे अपने पिता से 30 रुपए लेकर संगीत सीखने जाया करते थे। यहां तक कि उन्होंने संगीत की राह चुनने से पहले एक फैक्ट्री में भी काम किया था।

2017 में सांग राइटर जानी के गीत मन भरेया जिगरिया यारा कि तू मैंने छड्ड जाणा से प्राक ने सिंगिंग का डेब्यू किया। ये गीत सैड होने के बावजूद इतना हिट हुआ कि बी प्राक के लाखों फैंस बन गए। यह गाना इतना बड़ा हिट हुआ कि वे रातों-रात स्टार बन गए। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां हर किसी की जुबान पर चढ़ गया। 2012 में जानी से मुलाकात के बाद उनकी गायकी में निखार आता गया। इससे पहले बी प्राक ने 2013 में हार्डी संधू के गीत सोच का म्यूजिक बनाया थआ। इस गाने ने उनकी किस्मत बदलने में योगदान दिया।

चाचा-पिता और नवजात बच्चे को खोया सफलता के बीच बी प्राक का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके जीवन का सबसे कठिन दौर 2021-22 के दौरान था, जब उन्होंने अपने चाचा और पिता को खो दिया। जून 2022 में उन्होंने अपने नवजात बच्चे को भी खो दिया। वे कहते हैं कि उनके संगीत में जो दर्द और गहराई है, वह उनके निजी जीवन के इन्हीं अनुभवों और संघर्षों से आती है।

बी-प्राक 2 बेटों के पिता हैं, उनके बड़े बेटे आदाब का जन्म 2020 में हुआ था।
बी-प्राक 2 बेटों के पिता हैं, उनके बड़े बेटे आदाब का जन्म 2020 में हुआ था।

कुछ दिन पहले दूसरे बेटे के पिता बने सिंगर करीब एक महीने पहले सिंगर बी प्राक ने दूसरे बेटे के जन्म के बारे में खुशखबरी शेयर की थी। प्राक ने कहा था कि बेटे का जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ है। बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा ने अपने मैसेज में यह भी कहा था कि उनके बेटे का जन्म भगवान की कृपा से हुआ है और इससे उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत हुई है।

साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया। कपल ने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा। उन्होंने बताया कि इस नाम का मतलब है “दोबारा जन्म”, यानी जिंदगी में एक नया और अच्छा दौर। बी प्राक और मीरा बच्चन की शादी साल 2019 में हुई थी।

इसके अगले साल वे पहली बार बेटे के माता पिता बने। साल 2022 में उनके घर दूसरे बेटे का जन्म होने वाला था, लेकिन उस बच्चे का निधन 10 जून को जन्म के समय ही हो गया था। सिंगर ने अपने उस नवजात बेटे का नाम ‘फजा’ तय किया था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page