iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsबब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद, विदेशी हैंडलरों के...

बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद, विदेशी हैंडलरों के इशारों पर कर रहा था काम

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। डीजीपी गौरव यादव की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) अमृतसर ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक मॉडर्न पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।आतंकी के पास से बरामद हथियार।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी किसी सुरक्षा प्रतिष्ठान पर बड़े हमले की तैयारी में था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह ऑपरेशन गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम था, क्योंकि आतंकी संगठन इस दौरान बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
डीजीपी गौरव यादव द्वारा शेयर की गई पोस्ट।
डीजीपी गौरव यादव द्वारा शेयर की गई पोस्ट।

विदेशी हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहा था

iTree Network Solutions +91-8699235413

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे आतंकी हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहा था। इन हैंडलरों की पहचान निशान जौरियन, आदेश जमाराई और सिम्मा देओल के रूप में हुई है, जो विदेश से पंजाब में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाने और हमले की साजिश रचने में इनकी अहम भूमिका बताई जा रही है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव

आरोपी से की जा रही पूछताछ

इस मामले में थाना SSOC अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फंडिंग और संपर्कों का भी खुलासा किया जा सके।

iTree Network Solutions +91-8699235413

डीजीपी गौरव यादव ने साफ कहा कि पंजाब पुलिस आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब पुलिस लगातार खुफिया तंत्र को मजबूत कर रही है और हर साजिश पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि प्रदेश में अमन-चैन बना रहे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, खाकी पगड़ी और पुलिसिया जूतों में करते थे वारदात

Buland kesari/जालंधर की थाना नई बारादरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर शहर में लूटपाट की...

You cannot copy content of this page