Buland kesari/लुधियाना सेंट्रल जेल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ही सेंधमारी में लगे हैं। जेल प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड को जेल के अंदर मोबाइल फेंकने के आरोप में पकड़ा है। जेल अफसरों ने आरोपी होमगार्ड को थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर सात में जेल एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर दिया है। आरोपी का नाम विशाल कुमार है और वह मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और उसकी ड्यूटी जेल के टावर पर होती थी। पुलिस ने यह मामला डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सुरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।
होमगार्ड ने 3 मोबाइल अंदर फेंके
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को सुबह करीब 7:40 बजे वार्ड नंबर-02 की बैरक में बाहर की ओर से एक सूट फेंका गया। जांच करने पर सूट के अंदर से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले की जांच के बाद सामने आया कि यह मोबाइल फोन होमगार्ड कर्मचारी विशाल कुमार ने जेल के अंदर फेंके थे। जेल अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो पहले वह नहीं माना लेकिन बाद में उसने मान लिया कि ये तीनों मोबाइल उसी ने अंदर फेंके थे।
फेंके जेल टावर पर तैनात कर्मियों से करते हैं संपर्क
जांच अधिकारी एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि जेल की सुरक्षा दीवारों पर टावर बने हैं। उन टावरों होमगार्ड के कर्मचारी तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी विशाल कुमार की ड्यूटी भी उसी टावर पर थी। उसके साथ बाहर से फेंके ने संपर्क किया और फिर उसे तीन मोबाइल दिए।
विशाल कुमार ने फेंके से कपड़े में लपेटकर मोबाइल लिए और उसके बाद अंदर फेंक दिए जिसे जेल प्रशासन ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल किसे उपलब्ध करवाने थे अभी इस मामले की पूछताछ चल रही है।
जेल की ड्योढ़ी पर हैं स्कैनर
जेल की ड्योढ़ी से मोबाइल व अन्य सामान अंदर ले जाना मुश्किल होता है। जेल की ड्योढ़ी पर स्कैनर लगे हैं और वहां पर हर सामान व इंसान की स्कैनिंग होती है। इसलिए जेल के अंदर बैठे कैदियों के परिजन फेंकों के साथ संपर्क करके सामान अंदर पहुंचाते हैं।
कैदियों के पास से 2 मोबाइल बरामद
वहीं दूसरी तरफ जेल में दो और कैदियों के पास भी मोबाइल मिले हैं। ये मोबाइल करीब एक महीने पहले मिले थे और जेल प्रशासन ने जांच के बाद अब थाना डिवीजन नंबर सात को शिकायत दी है। पुलिस ने लव गिल और करनवीर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर दिया है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








