Buland kesari/लुधियाना में नवजात बच्ची की कथित खरीद-फरोख्त के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक BAMS डॉक्टर मनमीत कौर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और उस पर पहले भी ऐसे दो मामलों में शामिल होने का शक जताया गया है। पुलिस अब जालंधर में जिस जगह महिल ने बच्चे को बेचा है वहां का लिंक खंगालेगी।
रिमांड में महिला डॉक्टर ने माना है कि उसने जालंधर और लोकल दो जगह पर दो बच्चे बेचे हैं। पुलिस मोगा की रहने वाली मंदीप कौर की भी जांच कर रही है, जिसे बच्ची लेने वाली बताया जा रहा है।
5 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बच्ची की मां सुनीता देवी, उसकी दोस्त और डॉक्टर शामिल हैं। वहीं तीन अन्य आरोपी- एक आशा वर्कर, एक नर्स और उसका सहयोगी अभी फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बच्ची को बेचने के लिए लगभग 2.10 लाख में सौदा तय किया गया था।
मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बच्ची की मां, उसकी सहेली और डॉक्टर समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची की मां ने आर्थिक और पारिवारिक कारणों से नवजात को रखने से इनकार किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि एक निजी अस्पताल की नर्स और उसके सहयोगियों की भूमिका भी संदिग्ध है, जिनकी तलाश की जा रही है।

बच्चा पैदा होने के बाद इन कड़ियों में सौदा हुआ…
14 फरवरी को निजी अस्पताल में बच्चा पैदा हुआ: डिवीजन नंबर 3 थाने के ASI गुरमेल सिंह के मुताबिक, लुधियाना के बाबा थान सिंह चौक पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में केशव लाल की पत्नी सुनीता देवी ने 14 फरवरी को बच्ची को जन्म दिया। वह शेरपुर कलां में शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहती है, लेकिन मूल रूप से उसका परिवार यूपी के गोरखपुर का रहने वाला है।
हॉस्पिटल की नर्स ने अपनी सहेली से बात की: सुनीता के पहले से 4 लड़कियां थीं। जब उसने अपनी कोख से 5वीं लड़की पैदा की तो उसका पति खुश नहीं था। इसलिए, उसने बच्ची को किसी को दे देने का मन बनाया। इसके लिए उसने हॉस्पिटल की नर्स आशा से संपर्क किया। आशा ने इसे लेकर आगे अपनी परिचित नर्स परवीन से बात की।

नर्स ने आशा वर्कर से संपर्क किया: यूनिस मसीह की पत्नी परवीन लुधियाना के खुड्ड मोहल्ले की रहने वाली है और नर्स के अलावा लोगों के घरों में काम भी करती है। उसने अपने संपर्क निकालकर आगे एक और नर्स गुरमीत कौर से बात की। गुरमीत कौर मोगा के अजीतवाल गांव की रहने वाली है। उसने बच्चा खरीदने के लिए आगे एक आशा वर्कर पम्मा से बात की।
आशा वर्कर BAMS डॉक्टर के पास पहुंची: पम्मा अमृतसर की रहने वाली है और उसका डॉक्टरों से ठीक ठाक संपर्क है। इसलिए, उसने लुधियाना की ही पंजाब माता नगर में रहने वाली एक BAMS डॉक्टर मनमीत कौर से बात की और उसे एक बच्चा बिकाऊ होने के बारे में बताया। डॉक्टर के पास भी कोई ग्राहक नहीं था। इसलिए, उसने अपने मायके में पड़ोसन रुचि से बात की।
डॉक्टर ने केयर टेकर से ग्राहक खोजने को कहा: दलजीत पांडे की पत्नी रुचि मोहल्ला संत कबीर नगर में रहती है और केयर टेकर का काम करती है। उसे मोगा में गांव नंगल की रहने वाली महिला मनदीप कौर ने कभी बताया था कि उसे बच्चे की जरूरत है। इसलिए, उसने मनदीप कौर से बच्चा खरीदने के बारे में पूछा। इस पर मनदीप कौर ने हामी भर ली।
2.10 लाख रुपए में सौदा हुआ: बच्चा लेने मोगा से लुधियाना आई मनदीप कौर ने बताया कि रुचि ने उससे 2 लाख 10 हजार रुपए मांगे थे। उसने कहा था कि डेढ़ लाख रुपए बच्ची की मां को दिए जाएंगे। जबकि, 60 हजार रुपए वह खुद रख लेगी। मनदीप कौर इसके लिए तैयार हो गई और बच्चा खरीदने लुधियाना के छठी पातशाही गुरुद्वारा के पास पार्क में पहुंच गई।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








