iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsयुवक पर जानलेवा हमला केस:दो महीने बाद भी FIR नहीं, परिवार ने...

युवक पर जानलेवा हमला केस:दो महीने बाद भी FIR नहीं, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से की हस्तक्षेप की मांग

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के दो महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पुलिस कमिश्नर से हस्तक्षेप की मांग की है। जानकारी के अनुसार युवक अरुण चौहान पर 2 जनवरी को डेंटल कॉलेज के पास कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया।स्टूडेंट अरुण को घेर कर मारपीट करते युवक। -

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित अरुण ने बताया कि वह कॉलेज के बाहर खड़ा था, तभी युवकों का एक समूह आया और उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसी दिन थाना मोती नगर में शिकायत दी गई थी, लेकिन दो महीने गुजरने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
पीड़ित अरुण जानकारी देते हुए।
पीड़ित अरुण जानकारी देते हुए।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

iTree Network Solutions +91-8699235413

अरुण के पिता अजय कुमार चौहान का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी थी, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने में रुचि नहीं दिखा रही। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी कार्तिक, अरुण का पूर्व सहपाठी है। आरोप है कि कार्तिक अपनी एक महिला मित्र के साथ संबंधों को लेकर नाराज था, क्योंकि अरुण ने इस बारे में उसके माता-पिता को जानकारी दी थी।

इसी रंजिश में हमला किया गया। परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और दोबारा हमला कर सकते हैं। उन्होंने स्वपन शर्मा से मांग की है कि संबंधित SHO को तुरंत केस दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों और कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सड़क हादसे में 2 लोग घायल:हालत गंभीर; कार ने रेहड़ियों को टक्कर मारी, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा

Buland kesari/लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक...

You cannot copy content of this page