iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharबाल अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट दिनेश कुमार भाजपा में शामिल, बने प्रदेश सचिव

बाल अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट दिनेश कुमार भाजपा में शामिल, बने प्रदेश सचिव

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

चंडीगढ़ (05 मार्च 2026) — भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में एक बड़ी सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती मिली है। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी से जुड़े पंजाब के जाने-माने बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं एडवोकेट दिनेश कुमार ने आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना कमेटी के पूर्व सदस्य मनोज कुमार चौहान ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने एडवोकेट दिनेश कुमार की समाज सेवा और बाल अधिकारों के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (जी-राम-जी सेल) पंजाब का प्रदेश सचिव नियुक्त किया।

मनोज कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्वों का भाजपा से जुड़ना इस संकल्प को और मजबूत करेगा।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट दिनेश कुमार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विज़न से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और पंजाब में गरीबों, वंचितों, बच्चों और ग्रामीण समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

दिनेश कुमार ने यह भी कहा कि वे पंजाब में जी-राम-जी सेल के कनवीनर भीम सिंह कोटली, प्रधान चमकीला सिंह और जनरल सेक्रेटरी गुरशरण सिंह सोढ़ी के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और “अब की बार बीजेपी सरकार” के मिशन को सफल बनाने के लिए पूरे पंजाब में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि “विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (जी-राम-जी सेल)” के माध्यम से पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसरों को बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट दिनेश कुमार का जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਵਿਭਾਗ ‘ਚ ਤਣਾਅ, 9 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ

PRTC Punjab Roadways Protest; ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ, ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼ ਦੇ ਕੰਟਰੈਕਟ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਗੇਟ ਰੈਲੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਦਬਾਅ ਪਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰ...

You cannot copy content of this page