iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsलुधियाना में व्यक्ति को लगी आग,:पेट्रोल डालकर महिला-बच्ची को जलाने आया था,...

लुधियाना में व्यक्ति को लगी आग,:पेट्रोल डालकर महिला-बच्ची को जलाने आया था, खुद ही झुलसा; आरोपी यूपी का रहने वाला

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/लुधियाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने आया व्यक्ति खुद भी आग की चपेट में आ गया। उसके हाथ-पांव झुलस गए। व्यक्ति को सिविल अस्पताल से डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

कमरे में सो रही महिला को जैसे ही पेट्रोल घर के बाहर गिरने और आग लगने का पता चला तो वह कमरे के दूसरे गेट से बच्चों सहित भागी और जान बचाई। थाना दरेसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
पेट्रोल की बाल्टी लेकर जाता आरोपी सीसीटीवी में कैद।
पेट्रोल की बाल्टी लेकर जाता आरोपी सीसीटीवी में कैद।

होली के दिन हुआ था विवाद

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़िता कंचन ने बताया कि वह न्यू माधोपुरी में किराए के मकान में रहती है। उसके पति की ही फैक्ट्री में एक व्यक्ति काम करता है। वह एक बार उसके घर पति के साथ आया था। वही व्यक्ति होली के दिन उसके घर के शाम को करीब 7 बजे दरवाजा खटखटाने लगा।

उसने दरवाजा नहीं खोला और उसे वहां से जाने के लिए कहा क्योंकि उसका पति घर पर नहीं था। उस व्यक्ति ने उसी बात की रंजिश रखी और रात करीब 3 बजे उसे घर पर पेट्रोल का छिड़काव करके आग लगा दी।

घर का जला हुआ सामान।
घर का जला हुआ सामान।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कंचन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 मार्च 2026 को वह अपनी बेटी भावना के साथ घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी राम शब्द निवासी मंटिगंज (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी काकोवाल, लुधियाना उनके गेट पर लातें मार रहा था। ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई। आरोपी पेट्रोल की बाल्टी लेकर जाता दिखाई दिया।

इसके बाद आग लगाते समय जब उसे खुद भी आग लग गई तो वह भागता हुआ भी वीडियो में नजर आया। वहीं से आरोपी की पहचान हो गई। महिला के अनुसार उसकी बेटी ने आरोपी से कहा कि उसके पिता घर पर नहीं हैं और वह वहां से चला जाए। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

आंख खुलने पर आई पेट्रोल की तेज गंध

पीड़िता ने बताया कि 5 मार्च 2026 की रात उसे अचानक लगा कि कोई उसके कमरे में पानी जैसा कुछ डाल रहा है। उसे पहले लगा शायद बारिश हो रही है। जब उसकी आंख खुली तो उसे पेट्रोल की तेज गंध आई। स्थिति को समझते ही वह अपने बच्चों को साथ लेकर दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गई।

महिला ने बताया कि बाहर निकलते समय उसने देखा कि आरोपी राम शब्द वहां से भाग रहा था और उसके कपड़ों में भी आग लगी हुई थी। महिला ने उसे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पहचान लिया।

उसने तुरंत मामले की सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी पुलिस ने आरोपी राम शब्द के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326G के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कंचन के मुताबिक उसके घर का सारा सामान जल कर राख हो गया है। प्रशासन उसकी मदद करे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੋਸਟ ਵਾਂਟੇਡ ਗੈਂਗਸਟਰ ਨੂੰ ਦਬੋਚਿਆ

Buland kesari/Amritpal Singh Amrit Dalem arrested; ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜੱਗੂ ਭਗਵਾਨਪੁਰੀਆ ਗੈਂਗ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਇੱਕ ਮੋਸਟ-ਵਾਂਟੇਡ ਗੈਂਗਸਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ...

You cannot copy content of this page