iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsखालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़...

खालिस्तानी आतंकी बोला- नैन्सी ग्रेवाल का कत्ल नहीं कराया:हम बैलेट से लड़ रहे, बुलेट से नहीं; बहन ने घर में आग का VIDEO जारी किया

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari/कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू का पहला वीडियो सामने आया। एक्स पर वीडियो शेयर कर पन्नू ने कहा कि खालिस्तानी किसी का कत्ल नहीं करते। खालिस्तान एक पॉलिटिकल विचार है। नैन्सी की मौत के बाद खालिस्तानियों को निशाना बनाया जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पन्नू ने वीडियो में दावा किया कि नैन्सी हत्याकांड में खालिस्तानियों का कोई हाथ नहीं है। इस कत्ल की जांच चल रही है और इसके तार भारत से जुड़े मिलेंगे। बहुत से ऐसे लोग थे जो नैन्सी को मरवाना चाहते थे। पन्नू ने कहा कि नैन्सी ग्रेवाल से पहले खालिस्तानी निज्जर का भी कत्ल हुआ है। उसके तार भी भारत से जुड़े होने का दावा किया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पन्नू ने कहा कि यहां पर कई तरह की एजेंसियां काम कर रही हैं जो लोगों को मरवाकर सेंटिमेंट से खेलती हैं। नैन्सी की हत्या से खालिस्तान के खिलाफ नैरेटिव बनाया जा रहा है। बता दें कि 3 मार्च की करीब रात साढ़े 9 बजे चाकू मारकर नैन्सी की हत्या कर दी गई थी। उस पर चाकू से 18 वार करने के साथ उसकी जीभ भी काटी गई थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हत्या के 5 दिन बाद भी कनाडा के लासाल की पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। लासाल के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में नैन्सी की बहन अलीशा ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें नैन्सी के घर को कुछ लोगों ने जला दिया था। अलीशा का दावा है कि नैन्सी को मारने से पहले 40 बार थ्रेट कॉल आई थी। नैन्सी की मां भी जालंधर से कनाडा पहुंच चुकी है। लेकिन अभी नैन्सी के संस्कार को लेकर कोई वीडियो सामने नहीं आई है।

नैन्सी की मौत को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया।
नैन्सी की मौत को लेकर खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया।

पन्नू ने नैन्सी हत्याकांड पर क्या कहा…

  • नैन्सी के कत्ल के तार खालिस्तानियों से नहीं जुड़े: पन्नू ने कहा कि कनाडा में एक बीबी का कत्ल हुआ है। इसके बाद भारतीय मीडिया हमेशा की तरह खालिस्तान समर्थकों पर इल्जाम लगा रहा है। खालिस्तान एक राजनीतिक विचार है और शायद बीबी इसके पक्ष में नहीं थी, इसीलिए तो वोट डलवाए जा रहे हैं ताकि सबकी राय जानी जा सके। हम कत्ल नहीं करते, हम केवल सवाल पूछ रहे हैं कि क्या पंजाब एक अलग देश होना चाहिए या नहीं।
  • हम बैलेट से लड़ रहे हैं बुलेट से नहीं: पन्नू ने कहा कि हम बैलेट (वोट) से लड़ रहे हैं बुलेट (गोली) से नहीं। यह सोचना बहुत जरूरी है कि इस कत्ल से किसका फायदा हो सकता है। खालिस्तान समर्थक लोग राजनीतिक विचारों के लिए हत्या नहीं करते। जब कोई भारत के खिलाफ बोलता है तो भारत सरकार उसका कत्ल करवाती है। इसके सबूत हरदीप सिंह निज्जर और अन्य लोगों पर हुए हमलों से मिलते हैं।
  • यहां वसूली, हत्या और जासूसी का नेटवर्क चल रहा: पन्नू ने कहा कि कनाडा के अंदर वसूली, हत्या और जासूसी का नेटवर्क चलाया जा रहा है। अगर इस बीबी के कत्ल की जड़ तक जांच की जाएगी, तो इसमें भी भारतीयों का हाथ निकलेगा। कई लोग यहां पर ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं। खालिस्तान एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक राजनीतिक राय है।
नैन्सी के इंस्टग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
नैन्सी के इंस्टग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

आग लगाने का सीसीटीवी, बहन की 2 अहम बातें…

  • 40 बार मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी: बहन अलीशा ने कहा कि नैन्सी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ खुलकर अपनी राय रखती थी। उसके विचारों के कारण उसे 40 से ज्यादा बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं। कुछ महीने पहले उनके घर के बरामदे में आग लगा दी गई थी। इस दौरान नैन्सी को जलाकर मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो बच निकली थी।
  • हर एक घंटे बाद करती थी नैनसी को वीडियो कॉल: अलीशा ने बताया कि वे दोनों बहुत करीब थीं और हर घंटे वीडियो कॉल पर बात करती थीं। यह कोई अचानक हुई हिंसा नहीं है, बल्कि नैन्सी ग्रेवाल की हत्या एक सोची समझी साजिश है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नैन्सी ग्रेवाल हत्याकांड, 15 दिन पहले प्लान हुआ मर्डर, दोस्त को कहा था- मौत मंजूर, चुप नहीं रहूंगी

पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर बहन अलीशा ने कई खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि नैन्सी को जान का खतरा था। उसने बकायादा कनाडा पुलिस को कुछ लोगों के नाम दे रखे थे। नैन्सी ने पुलिस को कहा था कि अगर उसे कुछ हो जाए तो इन लोगों से पूछताछ की जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ, ਦਿੱਗਜ਼ ਲੀਡਰ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ

Buland kesari/Aam Aadmi Party leader resigns from the party; ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬਜਟ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ‘ਤੇ...

You cannot copy content of this page