Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने कथित तौर पर देह व्यापार कर रही लड़कियों को पकड़ा। एक लड़की ने खुद नवविवाहिता बताते हुए कहा कि वह अपनी बहन के साथ आई है। जब निहंग ने उसे बहन को बुलाने को कहा तो दोनों मौके से भाग निकलीं।
इस दौरान निहंग सिंह ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों वहां से फरार हो गईं। तरना दल से जुड़े ऑटो ड्राइवर बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा ने बताया कि वह रात में ऑटो चलाते हैं और शहर की अलग-अलग गलियों से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि नरिंदर सिनेमा वाली गली में अक्सर लड़के-लड़कियां खड़े मिलते हैं और कई बार आपत्तिजनक हालत में होते हैं।

पकड़ी गई लड़की ने पहन रखा था चूड़ा निहंग सिंह ने लाल सूट और चूड़ा पहने एक लड़की को पकड़ा तो वो कहने लगी की उसकी अभी-अभी शादी हुई है और अपनी बहन के साथ बस स्टैंड की साइड आई थी। जब उसे कहा गया कि बहन को बुलाओ, वह कहां है, तो उसने दूसरी तरफ गली में इशारा करते हुए बताया कि वहां है। जब निहंग उसे ढूंढने गया तो दोनों भाग निकलीं।
पुलिस को देखते ही छिप जाते हैं निहंग सिंह का कहना है कि इस गली में कुछ लोग नशा भी करते हैं और इसके बाद जिस्मफिरोशी का काम चलता है। पुलिस की गाड़ियां इलाके में आती हैं, मगर हूटर की आवाज सुनते ही ये लोग छिप जाते हैं। जैसे ही पुलिस वहां से चली जाती है, ये फिर से सड़क पर आ जाते हैं।

सिनेमा के साथ बने कमरे में मिला आपत्तिजनक सामान नरिंदर सिनेमा वाली गली में बने एक कमरे में निहंग सिंह ने रेड की तो वहां पर बड़ी मात्रा में यूज किए नशीले पदार्थ मिले। इसके साथ ही जगह-जगह कंडोम और चिट्टा लगाने के बाद फेंकी गई सिल्वर की पन्नियां बिखरी मिलीं। कमरे में बाकायदा सोने के लिए बिस्तर तक रखे गए थे। जिस्म फिरोशी करने वाले इन बिस्तर का रात को यूज करते हैं और फिर इन्हें फोल्ड कर अंदर ही रख जाते हैं।
निहंग बोला-अगली बार पुलिस को नहीं सौपूंगा, सोधा लगाउंगा आटो चलाने वाले निहंग ने कहा कि उसका रोजाना बस स्टैंड से सवारियां लेकर चलने का काम है। वह हर रोज यहां पर देह व्यापार करने वाली महिलाओं को देखते हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार इनको रोड पर सरेआम ऐसा करने से मना किया था। ये नहीं मान रहे हैं। पुलिस को भी इनके बारे में बताया गया है। अगली बार अब पुलिस को नहीं बताएंगे। निहंग अपने तरीके से इन लोगों को काबू करेंगे। नहीं माने को ऐसी महिलाओं का सोधा लगाया जाएगा।

चिट्टे के बदले एक रात की करती हैं डील पंजाब के जालंधर बस स्टैंड पर यह पहली घटना नहीं है। ये रोड अब देह व्यापार के तौर पर बदनाम हो गया है। इससे पहले भी देर रात महिला ने हंगामा किया था। तब बस स्टैंड के पास रोटी पैक करवाने आए एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि एक महिला देह व्यापार का धंधा कर रही थी। उसे रोकने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, महिला ने कहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसके बाद देर रात पहुंची थाना डिवीजन नंबर-6 की चौकी बस स्टैंड की पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया। मकसूदां के रहने वाले इंद्रजीत ने बताया था कि वह रोटी लेने के लिए बस स्टैंड के पास आए थे। जब इंद्रजीत रोटी ले रहा था तो उक्त महिला बाहर से आए लड़कों को गालियां देने लगी। जब उसने लड़कों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह नशे में धुत्त थी और देह व्यापार को लेकर डील कर रही थी। इंद्रजीत ने आरोप लगाया है कि महिला युवकों के पीछे पड़ी हुई थी कि वह फ्री में उनके साथ सो जाएगी, मगर इसकी एवज में उसे चिट्टा (नशा) दिलवा दिया जाए।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








