वेनेजुएला को अमेरिका ने कुछ घंटे के ऑपरेशन में ही जीत लिया लेकिन ईरान उसके गले में हड्डी की तरफ फंस गया है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने अपना नया टारगेट फिक्स कर लिया है। ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि अमेरिका का अगला हमला क्यूबा पर हो सकता है।
उन्होंने इस द्वीपीय देश को ‘नाकाम देश’ बताया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका पहले से ही क्यूबा के साथ बातचीत कर रहा है और जल्द ही कोई और कदम उठा सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘अमेरिका का मानना है कि क्यूबा कोई समझौता करने के लिए उत्सुक है।’ उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बातचीत से या तो कोई समझौता हो सकता है या फिर वॉशिंगटन को कोई और कदम उठाना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि क्यूबा के मामले में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले ईरान के साथ चल रहा टकराव ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है।
ईरान के बाद डोनाल्ड ट्रंप का अगला टारगेट क्यूबा?
ट्रंप की ये धमकी उस वक्त आई है जब क्यूबा पहले से ही एक गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट में फंसा हुआ है। अमेरिका के साथ तनाव की वजह से उसका संकट और ज्यादा बढ़ चुका है। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कनेल ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बातचीत से दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता है और देश की संप्रभुता भी सुरक्षित रहेगी। लेकिन वॉशिंगटन ने यह संकेत दिया है कि दोनों देशों के संबंधों में किसी भी तरह का सुधार, क्यूबा के अंदर होने वाले बड़े राजनीतिक और आर्थिक बदलावों पर ही निर्भर करेगा।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







