iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsटैक्सी ड्राइवर का नाके पर हंगामा:प्रेगनेंट पत्नी को ले जा रहा था...

टैक्सी ड्राइवर का नाके पर हंगामा:प्रेगनेंट पत्नी को ले जा रहा था अस्पताल, चालान काटने पर अडे पुलिसकर्मी; वीडियो बनाने पर भागे

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर के एपीजे कॉलेज के पास पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। एक टैक्सी ड्राइवर को अपनी गंभीर हालत में प्रेगनेंट पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था, लेकिन नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने सीट बेल्ट न लगाने का बहाना बनाकर उसे रोक लिया। घटना वीरवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

घंटों चली बहस के बीच पीड़ित पति मेडिकल रिपोर्ट दिखाता रहा और मिन्नतें करता रहा, लेकिन पुलिस वालों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि पुलिस की इस देरी की वजह से बच्चे की जान खतरे में पड़ गई और बाद में पुलिसकर्मी मौके पर अपनी चाबियां और गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

15 से अधिक मेडिकल रिपोर्ट दिखाई

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी, जिसकी स्थिति नाजुक थी, उसे लेकर शहर के विभिन्न अस्पतालों के चक्कर काट रहा था। उसके पास 15 से अधिक मेडिकल रिपोर्ट थीं जो उसकी पत्नी की ‘क्रिटिकल कंडीशन’ की पुष्टि कर रही थीं। जैसे ही वह नाके के पास पहुंचा, वहां मौजूद तीन पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक लिया।

ड्राइवर से बहस करते पुलिसकर्मी।
ड्राइवर से बहस करते पुलिसकर्मी।

चालान काटने की जिद पर अड़े

पीड़ित पति का आरोप है कि उसने पुलिस वालों से हाथ जोड़कर विनती की कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसे तुरंत इलाज की जरूरत है, इसलिए उसे जाने दिया जाए। लेकिन मुलाजिमों ने एक न सुनी और सीट बेल्ट का हवाला देते हुए चालान काटने की जिद पर अड़ गए।

पीड़ित का आरोप: दो मुलाजिमों ने पी रखी थी शराब

व्यक्ति का कहना है कि इमरजेंसी के समय नियम से ज्यादा जान बचाना जरूरी होता है। पीड़ित ने इस पूरी घटना की वीडियो बनानी शुरू की, तो पुलिसकर्मी वहां से भागने लगे। पीड़ित का आरोप है कि नाके पर तैनात दो मुलाजिमों ने शराब पी रखी थी और वे बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। जब मामला बढ़ने लगा, तो पुलिस वाले अपनी एक्टिवा और चाबियां वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page