iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर से श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत पर फायरिंग:ट्रैक्टर पर पड़े...

जालंधर से श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत पर फायरिंग:ट्रैक्टर पर पड़े निशान; सीमा विवाद में उलझी पुलिस, लोगों में भारी रोष

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर से श्री आनंदपुर साहिब मत्था टेकने जा रही संगत पर सोमवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। किरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच अज्ञात हमलावरों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार श्रद्धालुओं पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

हमलावर खुद भी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर आए थे। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी की जान नहीं गई, लेकिन गाड़ियों पर गोलियों के निशान पड़ गए। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी पीड़ितों में भारी रोष देखा जा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के सीधे श्रद्धालुओं की गाड़ियों और ट्रालियों को निशाना बनाया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। राहत की बात यह रही कि इतनी भारी फायरिंग के बावजूद किसी को गोली नहीं लगी और सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर गोलियों के गहरे निशान वारदात के बाद मौके की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे काफी डरावनी हैं। ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर गोलियों के गहरे निशान साफ देखे जा सकते हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनका मकसद नुकसान पहुंचाना था। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस का रवैया बेहद ढुलमुल रहा इस घटना के बाद श्रद्धालुओं ने पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस का रवैया बेहद ढुलमुल रहा। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस सीमा विवाद (किरतपुर साहिब बनाम आनंदपुर साहिब) में उलझी रही और मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग सही तरीके से कार्रवाई न होने के कारण संगत में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल, श्रद्धालु अब पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

Buland kesari/सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट राजभवन पहुंचे...

You cannot copy content of this page