iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजगराओं में बिजली कट पर किसानों ने पावरकॉम दफ्तर घेरा:फसलें सूखने पर...

जगराओं में बिजली कट पर किसानों ने पावरकॉम दफ्तर घेरा:फसलें सूखने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी, अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जगराओं, पंजाब में बिजली संकट को लेकर किसानों का गुस्सा सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा) ने सोमवार को पावरकॉम दफ्तर का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर तुरंत बिजली कटौती बंद करने की मांग की।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जथेबंदी के जिला प्रधान जगतार सिंह देहड़का, जिला सचिव इंद्रजीत सिंह धालीवाल, वित्त सचिव तरसेम सिंह बस्सूवाल, ब्लॉक प्रधान जगजीत सिंह कलेर (सिद्धवां बेट) और सचिव जसविंदर सिंह भमाल ने बताया कि किसान इस समय गेहूं की फसल संभालने और तूड़ी बनाने में व्यस्त हैं। इसके साथ ही खेतों में मूंग, मक्की और अन्य फसलों की बुवाई व सिंचाई का काम भी जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

समय पर पानी नहीं मिला तो सूख जाएंगी फसलें

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण फसलों को लगातार पानी की आवश्यकता है, लेकिन लंबे बिजली कटों के कारण किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि खेतों को समय पर बिजली नहीं मिली तो फसलें सूख जाएंगी, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने बिजली आपूर्ति का समय बढ़ाने और लंबे कट तुरंत बंद करने की मांग की।

ब्लॉक सचिव कुलवंत सिंह कांता और रछपाल सिंह नवां डल्ला ने बिजली कटों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग का अनुमान होना चाहिए था, लेकिन पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। नेताओं ने यह भी बताया कि पावरकॉम में स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हुई है और अस्थायी चेयरमैन भी सक्रिय नहीं है।

इसके अतिरिक्त, डायरेक्टर जनरेशन का पद भी खाली पड़ा है, जिससे बिजली प्रबंधन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बिजली मंत्री पर भी उठाए सवाल

किसान नेताओं ने बिजली मंत्री की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं और प्रदेश के बिजली संकट की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि अयोग्य मंत्री को तुरंत हटाया जाए और बिजली संकट का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

रोपड़ प्लांट में दो यूनिट चालू करने की मांग

किसान यूनियन ने मांग की है कि रोपड़ स्थित बिजली प्लांट के 800-800 मेगावाट के दो यूनिट तुरंत चालू किए जाएं। चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो किसानों और मजदूरों को मजबूरन बड़े धरने-प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। इस मौके पर इंकलाबी केंद्र पंजाब के जनरल सचिव कंवलजीत खन्ना, क्षेत्रीय प्रधान धर्म सिंह सूजापुर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर इमिग्रेशन दफ्तर में चले लात-घूसे:सिख नौजवान घायल, सिर से खून निकला, थाने में शिकायत, पैसों को लेकर था झगड़ा, CCTV में कैद

Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड पर एक इमीग्रेशन दफ्तर के अंदर युवकों के दो गुट भिड़ गए। दोनों के बीच खूब लात-घूसे चले। झगड़े...

You cannot copy content of this page