iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsजालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:भाई बोला- गले पर चोट...

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:भाई बोला- गले पर चोट और कसने के निशान मिले; डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/जालंधर में वीरवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान (29 साल) नीतू के रूप में हुई है, जिसने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि नीतू ने अवतार नगर के ही रहने वाले मनी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों इसी इलाके में रह रहे थे, लेकिन अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, इस घटना की जानकारी उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
नीतू की फोटो।
नीतू की फोटो।

घटना के वक्त स्थिति बेहद नाजुक थी। नीतू की हालत बिगड़ते देख पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

ससुराल वाले मौके से फरार

मायके पक्ष का आरोप है कि मौत सामान्य नहीं लग रही है। मौके से ससुराल वाले भी फरार है। अस्पताल में मौजूद नीतू के भाई और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि मृतका के गले पर चोट और कसने के कुछ गहरे निशान मिले हैं, जिससे संदेह है कि मौत स्वाभाविक नहीं है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
मौके पर मौजूद पुलिस।
मौके पर मौजूद पुलिस।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। वहीं, अस्पताल में मौजूद मृतका की सास ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका बेटा मनी शहर में ही कहीं है, लेकिन घटना के बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है की जाएगी। दूसरी ओर, अपनी बेटी को खो चुका मृतका नीतू का परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

नए सॉन्ग रिलीज के बाद फूट-फूटकर रोए पंजाबी सिंगर:बोले- इंस्टाग्राम से हाइड हो रहा, रील्स नहीं बन रहीं; पिता की मजदूरी के पैसों से...

Buland kesari/पांच दिन पहले रिलीज गाना इंस्टाग्राम से हटा तो पंजाबी सिंगर विशव लाडी फूट-फूटकर रो पड़े। मशहूर सिंगर कंवर ग्रेवाल के साथ कोलेब्रेशन...

You cannot copy content of this page