iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsपंजाबी ड्राइवर को UK में 29 साल कैद:सेक्स वर्कर को गला घोंटकर...

पंजाबी ड्राइवर को UK में 29 साल कैद:सेक्स वर्कर को गला घोंटकर मारा, नग्न हालत में लाश कूड़े में फेंकी, सबूत मिटाने को डीजल डाला

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/ब्रिटेन (UK) के वेस्ट मिडलैंड्स में सेक्स वर्कर की हत्या के मामले में पंजाबी मूल के ड्राइवर (32) को 29 साल की सजा सुनाई गई। वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट के जज माइकल चेम्बर्स केसी ने यह फैसला सुनाया। जज ने कहा कि तनवीर सिंह चालाकी से फायदा उठाने वाला युवक है। इसकी सजा में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

11 अगस्त 2025 की सुबह स्मेथविक के वुडबर्न रोड के इंडस्ट्रियल एस्टेट पर सेक्स वर्कर का शव मिला था। सैर करते हुए किसी व्यक्ति ने सुबह करीब 6 बजे उनका शव नग्न अवस्था में कूड़े के ढेर के पास पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। मृतक सेक्स वर्कर शारा के चेहरे और सिर पर मुक्कों से लगी चोटें भी पाई गईं। हमले के बाद उसने शव सड़क किनारे कूड़े के पास फेंक दिया। उसके पर्स से पैसे भी चुराए गए और फॉरेंसिक एविडेंस मिटाने के लिए उनके शरीर पर डीजल डाल दिया।

घटना को लेकर वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा कि आरोपी युवक ने सेक्स वर्कर को क्रूरता से मार डाला था। हमने CCTV और वैन की ट्रेसिंग से उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को घटना के बाद उसके घर के पास गिरफ्तार किया था।

वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट ने मर्डर केस में तनवीर सिंह को 29 साल की सजा सुनाई। इनसेट में तनवीर सिंह और शारा मिलर की फाइल फोटो।
वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट ने मर्डर केस में तनवीर सिंह को 29 साल की सजा सुनाई। इनसेट में तनवीर सिंह और शारा मिलर की फाइल फोटो।

शारा की मौत से तनवीर की सजा तक पूरी कहानी…

  • पहले नशा किया फिर सेक्स वर्कर को ले गया: तनवीर सिंह यूके में डिलीवरी ड्राइवर का काम करता था। वह पंजाबी मूल का है और वेस्ट ब्रॉमविच के लेपर्ड लेन में रहता था। 11 अगस्त 2025 की रात को उसने दोस्तों के साथ पब में शराब पी और कोकीन भी ली। नशे की हालत में वह सोहो रोड इलाके की ओर गया। यहां सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। वहां उसकी मुलाकात 41 वर्षीय शारा मिलर से हुई। शारा भी नशे की आदी थीं। तनवीर उसे नशे का लालच देकर अपनी व्हाइट मर्सिडीज स्प्रिंटर वैन में बिठाकर आइसोलेटेड इंडस्ट्रियल एरिया की ओर ले गया।
  • रिलेशन बनाने से मना किया तो गला घोंटा: वैन चलाने के बाद तनवीर सिंह ने पीछे स्लाइडिंग डोर बंद कर दी। शुरुआत में दोनों के बीच सेक्सुअल रिलेशन बनाने को लेकर बातचीत हुई, लेकिन जब शारा ने तनवीर की रिलेशन के दौरान कुछ खास मांगों को ठुकरा दिया, तो तनवीर ने गुस्से में शारा पर मुक्कों से हमला कर दिया और गला घोंटकर मार डाला।
  • शारा के चेहरे और सिर पर चोटें मिलीं: कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि तनवीर ने जबरदस्ती करने के लिए शारा को मारा। कई मिनट तक शारा का गला घोंटा। शारा के चेहरे और सिर पर भारी मुक्कों से लगी चोटें भी थीं। हमले के बाद तनवीर ने शारा का शव नग्न हालत में वुडबर्न रोड के इंडस्ट्रियल एस्टेट पर कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया। फॉरेंसिक एविडेंस मिटाने की कोशिश में उसने शारा के शरीर पर डीजल डाल दिया। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1 बजे वैन वुडबर्न रोड में एंटर करते दिखी और डेढ़ बजे के आसपास शव को बाहर निकालकर फेंकते हुए कैद हुआ।
  • सुबह करीब 6 बजे कूड़े के ढेर पर मिला शव: सुबह करीब 6 बजे सैर करते हुए स्थानीय व्यक्ति ने शारा का शव देखा। पुलिस ने सूचना के बाद इन्वेस्टिगेशन शुरू की। फॉरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और वैन की ट्रेसिंग से तनवीर सिंह तक पहुंच बनाई गई। तनवीर को पुलिस ने दूसरे ही दिन उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। ट्रायल वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट में दो हफ्ते चला। तनवीर ने कोर्ट में कहा कि उसने शारा को नहीं मारा, उसकी मौत एक्सीडेंट थी।
  • जज ने सबूत मिटाने का भी दोषी माना: 27 मई 2026 को सजा के दौरान जज माइकल चेम्बर्स केसी ने तनवीर सिंह को चालाक और सबूत मिटाने वाला युवक बताया। उन्होंने कहा कि तनवीर में सच्चा पछतावा नहीं है। जज ने इस हत्या को गुस्से में आकर किया गया सोचा समझा कत्ल बताया। जज ने कहा कि शारा मिलर की फैमिली के लिए यह बेहद दर्दनाक था। कोर्ट ने साफ कहा कि तनवीर ने न सिर्फ हत्या की, बल्कि शव का अपमान भी किया और एविडेंस छिपाने की कोशिश की। शारा जल्द ही ग्रैंडमदर बनने वाली थीं। परिवार ने कोर्ट में बताया कि शारा को सिर्फ प्यार चाहिए था, जिस तरह वे दूसरों को प्यार देती थीं, लेकिन तनवीर ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने चाहे और फिर मर्डर कर दिया।
यूके पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शारा का शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की थी। - फाइल फोटो
यूके पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शारा का शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की थी। – फाइल फोटो

पुलिस ने कहा- खतरनाक शिकारी की तरह हमला किया पुलिस अधिकारी डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा कि शारा को खतरनाक शिकारी की तरह क्रूरता से मार डाला गया। पूरे मामले में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस की टीम ने सीसीटीवी, फॉरेंसिक और वैन रेंटल कंपनी से मिली जानकारी का इस्तेमाल कर तेजी से आरोपी तक पहुंच बनाई। तनवीर की वैन को रेंटल कंपनी से ट्रेस किया गया और रात के समय की गतिविधियां मैच करने के बाद गिरफ्तारी की गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ज्यूरी ने तनवीर की दलीलों को कर दिया खारिज तनवीर सिंह पर वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट में मुकदमा चला। ट्रायल दो हफ्तों तक चला, जिसमें ज्यूरी ने मर्डर का फैसला सुनाया। तनवीर ने अनजाने में हत्या की बात कबूली और दावा किया कि शारा मिलर की मौत एक्सीडेंट थी, लेकिन जूरी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और मर्डर का दोषी ठहराया। 27 मई 2026 को सजा सुनाई गई। जज माइकल चेम्बर्स केसी ने तनवीर को लाइफ इम्प्रिजनमेंट (उम्रकैद) की सजा सुनाई, जिसमें 29 साल जेल में रहना होगा। इस दौरान तनवीर को रिमांड पर बिताए 286 दिन भी सजा में जुड़ेंगे।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर फायरिंग, लॉरेंस गैंग के नाम से मिली थी धमकी

क्रिकेट कनाडा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंजाबी मूल के अरविंदर सिंह खोसा के घर पर बदमाशों ने एक बार फिर से हमला कर दिया। बदमाशों ने खोसा के घर पर तड़के जमकर गोलियां बरसाई। हालांकि खोसा व उनका परिवार उस समय घर में नहीं था। पढ़ें पूरी खबर…

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में निशान साहिब के पास शराब अहातों पर बवाल:सड़कों पर उतरे लोग, जबरदस्त विरोध के बाद प्रशासन ने बंद कराईं दुकानें

Buland kesari/जालंधर के मॉडल हाउस में अवैध रूप से चल रहे शराब अहातों के खिलाफ रविवार को स्थानीय निवासियों में रोष देखने को मिला।...

You cannot copy content of this page