iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeLatest Newsगैस-सिलेंडर सप्लाई कर्मी से लूट :बदमाशों ने हथियार दिखाकर डराया, ₹14 हजार...

गैस-सिलेंडर सप्लाई कर्मी से लूट :बदमाशों ने हथियार दिखाकर डराया, ₹14 हजार छीने; पंचर ऑटो का बदल रहा था टायर

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari/लुधियाना में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गैस सप्लाई करने वाले कर्मचारी भी अब लुटेरों के निशाने पर हैं। ताजा मामला नूरवाला रोड स्थित बजरंग विहार इलाके से सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले एक कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने तेजधार हथियार के बल पर 14 हजार रुपए लूट लिए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता द्वारका प्रसाद निवासी चोपड़ा का वेहड़ा, गली नंबर-12½, मोहल्ला नानक नगर का रहने वाला है। द्वारका प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह करीब 25 वर्षों से दीवान गैस सर्विस के लिए सप्लाई का काम कर रहा है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

11 जून को वह कंपनी के ऑटो रिक्शा नंबर PB10BZ-7453 (लाल और सफेद रंग) में गैस सिलेंडर लोड कर बजरंग विहार, नूरवाला रोड इलाके में सप्लाई देने पहुंचा था। वहां से सप्लाई पूरी करने के बाद वह सन्यास नगर की ओर गैस सिलेंडर पहुंचाने जा रहा था।

घटना की जानकारी देते द्वारका प्रसाद।
घटना की जानकारी देते द्वारका प्रसाद।

ऑटो का अगला टायर पंचर होने पर बदल रहा था

iTree Network Solutions +91-8699235413

पीड़ित के मुताबिक जब वह बजरंग विहार की गली नंबर-1 में पहुंचा तो उसके ऑटो का अगला टायर पंचर हो गया। वह सड़क किनारे ऑटो खड़ा कर टायर बदलने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे।

आरोप है कि दोनों बदमाशों ने तेजधार हथियार दिखाकर उसे डराया-धमकाया और गैस सिलेंडरों की बिक्री से एकत्र की गई करीब 14 हजार रुपए की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश जारी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर का अर्जुन इंडिया टीम में खेलेगा:पिता छोले-कुलचे बेचते, भज्जी की अकादमी से कोचिंग ली; श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 टीम में पंजाब के 4...

Buland kesari/जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली बीसीसीआई की टीम...

You cannot copy content of this page