Buland Kesari/ भाजपा पंजाब के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों तथा संगठन महामंत्री श्री श्रीनिवासुलु भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एस. आर. लद्धड़, सेवानिवृत्त आईएएस ने भाजपा पंजाब की मीडिया टीम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट विपरीत परिस्थितियों और आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से उत्पन्न दबाव एवं धमकियों के बावजूद पूरी निर्भीकता और मजबूती के साथ भाजपा का पक्ष जनता के सामने रख रहे हैं।
श्री लद्धड़ ने भाजपा के पूर्व मुख्य प्रवक्ताओं श्री अनिल सरीन और कर्नल जयबंस सिंह के योगदान की भी विशेष रूप से सराहना की तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर श्री लद्धड़ ने अपने द्वारा लिखी गई पुस्तक “शेरनी दा दूध” की एक प्रति डॉ. सतीश पूनिया को भेंट की। यह पुस्तक डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी के उस प्रसिद्ध विचार से प्रेरित है कि “ज्ञान शेरनी का दूध है; जो इसे पीता है, वह दहाड़ता है।” अर्थात ज्ञान प्राप्त करने वाला व्यक्ति निर्भीक, जागरूक और सशक्त बनता है।
श्री लद्धड़ ने कहा कि आज के लोकतांत्रिक वातावरण में मीडिया और पार्टी के प्रवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा भाजपा के मीडिया पैनलिस्टों को तथ्यों, तर्क और निर्भीकता के साथ जनता के मुद्दों को उठाते रहना चाहिए।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







