Buland Kesari/जालंधर: जालंधर की सियासत से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के जालंधर नगर निगम के मेयर एवं नॉर्थ हलके के इंचार्ज वनीत धीर ने भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। भाजपा के कई युवा नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम को आगामी चुनावों से पहले जालंधर की राजनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
एक तरफ जहां भाजपा के केंद्रीय नेता जालंधर पहुंचकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर उन्हें आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ मेयर वनीत धीर की अगुवाई में भाजपा से जुड़े कई युवा नेताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर भाजपा को झटका दिया।
कई युवा नेता ‘आप’ में शामिल
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में शशि मदान, अश्वनी भगत, हतिंदर तलवाड़ हन्नी, हसन सोनी, शिव कालरा, नीरज कश्यप, बलबीर बध्दन, सनी दुआ, सूबेदार यादव, धनवीर सिंह, बलवीर सिंह और शुभम के नाम शामिल हैं।
इन नेताओं के ‘आप’ में शामिल होने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी भी रही। मेयर वनीत धीर ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।
‘आप’ की नीतियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे : वनीत धीर
इस मौके पर वनीत धीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खास तौर पर युवा वर्ग आम आदमी पार्टी की विचारधारा और नीतियों में विश्वास जता रहा है।
वनीत धीर ने नए शामिल हुए नेताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।
चुनावों से पहले अहम राजनीतिक घटनाक्रम
भाजपा के कई युवा नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होना ऐसे समय में हुआ है, जब राजनीतिक दल आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर रहे हैं। ऐसे में जालंधर में भाजपा से जुड़े नेताओं का ‘आप’ में जाना राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में क्या अन्य नेता और कार्यकर्ता भी दल बदलकर आम आदमी पार्टी का रुख करते हैं या नहीं। फिलहाल, वनीत धीर की अगुवाई में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने जालंधर की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.







