iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharसिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के मेले में मेयर विनीत धीर...

सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के मेले में मेयर विनीत धीर और नितिन कोहली ने किया हवन-यज्ञ, शहर की सुख-समृद्धि की कामना

Date:

National News

बाबा जी के दरबार में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और आम आदमी पार्टी के नेता

Buland Kesari/ जालंधर, सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर ने हवन-यज्ञ में भाग लेकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मत्था टेककर शहरवासियों की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने मेले की परंपरा और शहर की सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। सोसायटी के पदाधिकारियों की तरफ से उनका स्वागत किया गया और उन्हें चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मेयर विनीत धीर ने कहा कि सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज का पावन मेला जालंधर की आस्था, भाईचारे और सांझी संस्कृति का प्रतीक है। यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे शहर को एक सूत्र में जोड़ने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि बाबा जी का आशीर्वाद सभी परिवारों पर बना रहे और जालंधर निरंतर विकास, शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनकल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता पहले की तरह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बाबा जी के चरणों में प्रार्थना की कि जालंधर में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली बनी रहे तथा हर नागरिक का जीवन सुखमय हो।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस अवसर पर हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पार्षद एवं अग्रवाल वेल्फेयर बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल, जेनको पंजाब के चेयरमैन जिम्मी कालिया, पार्षद जतिन गुलाटी, जतिंदर जिंद, पवन गुप्ता, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, स्टेट एससी विंग के उपप्रधान रॉबिन सांपला, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं, बाबा जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश साझा किया।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

अमित शाह की 30 सितंबर की रैली से पहले क्या फिर होर्डिंग्स से भरेगा जालंधर? पीएम मोदी के दौरे के बाद उठे सवाल,...

Buland Kesari/जालंधर, 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन पर रैली प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित...

You cannot copy content of this page