iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharवाह! मेयर साहब; अब भारी बारिश में भी नहीं डूबेगा लम्मा पिंड,...

वाह! मेयर साहब; अब भारी बारिश में भी नहीं डूबेगा लम्मा पिंड, वनीत धीर ने शुरू कराया स्ट्रॉम सीवरेज प्रोजेक्ट

Date:

National News

चड्ढा स्वीट्स से लम्मा पिंड तक करीब एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी, जलभराव की दशकों पुरानी समस्या होगी दूर: मेयर विनीत धीर

iTree Network Solutions +91-8699235413

दशकों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने मेयर का जताया आभार, इलाके में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

iTree Network Solutions +91-8699235413

Buland Kesari/जालंधर: लम्मा पिंड में अब थोड़ी सी बारिश होने पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा और भारी बारिश के दौरान भी इलाके को डूबने से बचाने में मदद मिलेगी। इस दिशा में बड़ी पहल करते हुए मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ ने आज लम्मा पिंड में स्ट्रॉम सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत पाइपलाइन बिछाने के काम की शुरुआत करवाई। इस परियोजना से इलाके में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ ने बताया कि चड्ढा स्वीट्स शॉप से लम्मा पिंड तक करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में स्ट्रॉम सीवरेज की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाना और जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। पाइपलाइन बिछने से बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भरने की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। शहर के जिन इलाकों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, वहां निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लम्मा पिंड में शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मलजीत सिंह निम्मा ने कहा कि लम्मा पिंड के निवासी कई दशकों से जलभराव की गंभीर समस्या का सामना कर रहे थे। हर बार बारिश के दौरान लोगों के घरों और मकानों तक में पानी भर जाता था, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों को हर बरसात में नुकसान और असुविधा का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि मेयर विनीत धीर द्वारा जालंधर नॉर्थ हलके की जिम्मेदारी संभालने के बाद इलाके की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी आई है। अब क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्ट्रॉम सीवरेज परियोजना पूरी होने के बाद लम्मा पिंड के निवासियों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व पार्षद रोशन लाल, जोगिंदर पाल शर्मा, अजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह कैरों, पूर्व पार्षद राजविंदर सिंह राजा, पूर्व पार्षद माइक खोसला, गुरबाज सिंह और छठी पातशाही गुरुद्वारा के प्रधान जोगा सिंह सहित अन्य इलाका निवासी मौजूद रहे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इन इलाका निवासियों ने इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाने के लिए मेयर विनीत धीर और आम आदमी पार्टी की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

ਛੇਤੀ ਅਮੀਰ ਬਣਨ ਦੇ ਚੱਕਰ ‘ਚ ਰੇਹੜੀਆਂ ਵਾਲ਼ੇ ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ATM, ਤਿੰਨੇ ਕਾਬੂ

Buland Kesari/ ਪਠਾਨਕੋਟ: ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ATM ਲੁੱਟਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਕਥਿਤ ਵਿਵਾਦਿਤ ਟਿੱਪਣੀ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ, ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ DGP ਨੂੰ ਜਾਂਚ ਦੇ ਹੁਕਮ

Buland Kesari/ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸਿਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤੀਆਂ ਕਥਿਤ ਵਿਵਾਦਿਤ ਟਿੱਪਣੀਆਂ...

You cannot copy content of this page