iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjab9 साल के बच्चे से खेल-खेल में चली गोली, पिता गंभीर रूप...

9 साल के बच्चे से खेल-खेल में चली गोली, पिता गंभीर रूप से घायल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियाना: जिले के अन्तर्गत आते गांव अकालगढ़ खुर्द में चलती कार में उस समय हादसा हो गया, जब कार की पिछली सीट पर बैठे नौ साल के बच्चे से अचानक गोली चलने से आगे वाली सीट पर बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसी लुधियाना में रैफर कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान दलजीत सिंह उर्फ जीता के रूप में हुई है। और वह पेशे से किसान है तथा वह हादसे के वक्त अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जा रहा था।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते चौकी लोहटबद्दी के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुबह दलजीत सिंह जीता पत्नी और नौ वर्षीय बेटे के साथ अपने गांव अकालगढ़ खुर्द से ससुराल सावन के महीने में परंपरा के अनुसार संधारा देने जा रहे थे। उनकी पिस्तौल पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ लग गई। सुखविंदर सिंह के अनुसार अभी ये पता नहीं चला है कि पिस्तौल लॉक थी या नहीं। हो सकता है कि पिस्तौल लॉक हो और बेटे ने खेलते हुए गलती से लॉक खोल लिया हो। दलजीत सिंह जीता घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनके बेटे से गोली चल गई। गोली पीठ में लगी और पेट में नाभी के पास आकर फंस गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

जिसके बाद लोगों ने रायकोट अस्पताल में दलजीत को भर्ती करवा दिया। जहां डॉक्टर उनकी गोली नहीं निकाल सके और दलजीत की हालत खराब होते देख लुधियाना भेज दिया गया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभी परिवार ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है लेकिन जानकारी मिलने के बाद पुलिस लुधियाना के डीएमसी अस्पताल बयान दर्ज करने जा रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page