iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabकमांडो ट्रेनिंग सेंटर में गोली लगने से ट्रेनी कमांडो की मौत, पोस्टमार्टम...

कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में गोली लगने से ट्रेनी कमांडो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, पटियालाः पटियाला के अन्तर्गत आते राजपुरा रोड पर स्थित बहादुरगढ़ कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में 5 अगस्त को गोली लगने से प्रशिक्षण ले रहे कमांडो की मौत हो गई थी। मृतक युवक की पहचान मनजोत सिंह (25) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है और वह एक महीने पहले ट्रेनिंग के लिए आया था। घटना के समय मनजोत सिंह क्वार्टर गार्ड की ड्यूटी दे रहा था, जिस दौरान उसकी एसएलआर से अचानक गोली चल गई। गोली मनजोत सिंह की ठोड़ी से होते हुए उसके सिर पर लगी। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मृतक मनजोत सिंह के जीजा हरसिमरनप्रीत सिंह के बयानों पर बहादुरगढ़ चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार आज बॉडी को लेकर अमृतसर वापस लौट गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार, मनजोत सिंह अमृतसर के पुलिस लाइन में रहता था और उसके पिता अमृतसर पुलिस में बतौर एएसआई तैनात थे, जिनकी मौत के बाद मनजोत सिंह को नौकरी मिली थी। मनजोत सिंह साल 2020 में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। नौकरी के कार्यकाल के दौरान कमांडो ट्रेनिंग एक हिस्सा है, जिस वजह से करीब महीना भर पहले ही वह पटियाला के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेने आए था।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि गोली एसएलआर गन से चली थी। फिलहाल शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमांडो मनजोत सिंह एसएलआर साफ कर रहे थे और इसी दौरान गलती से गोली चल गई, जो सीधे कमांडो के सिर में जाकर लगी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए थे, जिसमें इसकी पुष्टि हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page