iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeNationalआम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा के...

आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा के शेष सत्र से किया गया निलंबित ⚫ रिंकू ने सभापति पर फैंके थे कागज

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

नई दिल्ली(बुलंद केसरी न्यूज़): आम आदमी पार्टी (AAP) के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को गुरुवार को संसद के शेष मानसून सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है. दिल्ली सेवा विधेयक के लोकसभा में पारित होने के बाद सभापति पर कागज फेंकने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इससे पहले मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर हंगामा करने के लिए राज्यसभा से पार्टी सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से पहले ही पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

लिहाजा सुशील कुमार रिंकू पूरे सत्र के लिए निलंबित होने वाले AAP के दूसरे नेता हैं. बता दें कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सुशील कुमार रिंकू को शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

स्पीकर ओम बिरला ने अपने फैसले की घोषणा करने से पहले सदन की मंजूरी मांगी. इस बीच, सदन में हंगामे के बीच दिल्ली सेवा विधेयक लोकसभा में पारित हो गया. विधेयक पारित होने के बाद कई विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए. अब यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा में इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आसन पर पेपर फेंकने के लिए मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड किए जा चुके हैं।

लोकसभा में दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े ‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2023’ के पारित होने के बाद सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। रिंकू को सस्पेंड करने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी लाए थे।

इससे पहले विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए AAP सांसद ने आरोप लगाया था कि इस विधेयक के पारित होने से संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की सोच खत्म हो जाएगी।

#susheelrinku #mp #jalandhar #loksabha #aapparty

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page