iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePoliticsआप ने दिया गठबंधन को तगड़ा झटका, पंजाब में अकेले 13 सीटों...

आप ने दिया गठबंधन को तगड़ा झटका, पंजाब में अकेले 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

बुलंद केसरी न्यूज, चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने पंजाब में गठबंधन को तगड़ा झटका देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने से मना करते हुए ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनावों को लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी से गठबंधन की जरूरत नहीं है। जबकि वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा आप-कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर कह चुके हैं कि बड़े मकसद के लिए छोटे-मोटे मन-मुटाव भुलाने पड़ेंगे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंध में पंजाब की टूरिज्म एवं कल्चर अफेयर्स मंत्री अनमोल गगन मान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने का बयान दिया है। मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले इन्वेस्टर समिट में हर तीन महीने बाद विभिन्न उद्योगों के समिट करने बारे घोषणा की थी। जिसके तहत अब पहला टूरिज्म समिट किया जा रहा है। इसके लिए पंजाब सरकार ने काफी मेहनत कर पॉलिसी बनाई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिक्रयोग्य है कि पंजाब की सियासत में अब मंत्री अनमोल गगन मान के इस बयान की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। जबकि अब तक लोकसभा चुनावों के लिए आप और पंजाब कांग्रेस का गठबंधन तय माना जा रहा था। दरअसल, पंजाब का पहला 3 दिवसीय इन्वेस्टर/टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट 11 सितंबर से शुरू होगा। मंत्री मान ने बताया कि CM ने जयपुर, हैदराबाद और मुंबई में रोड शो करते हुए इंडस्ट्रियलिस्ट से बातचीत की गई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

पंजाब की प्रेजेंटेशन दिखाते हुए उन्हें बताया गया कि पंजाब टूरिज्म के क्षेत्र में कितनी ऊंचाई छू सकता है। 11 सितंबर को इन्वेस्टर समिट और फिर पूरा दिन ट्रैवल मार्ट चलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से टूरिस्ट ऑपरेटर इसमें शामिल होंगे। उन्होंने पंजाब के टूरिज्म क्षेत्र के लिए जा रहे प्रयासों से सफलता मिलने की उम्मीद जताई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गगन मान ने बताया कि भगवंत मान पिछले साल एडवेंचर नीति और वाटर पॉलिसी लाए। अब वैलनेस टूरिज्म पॉलिसी लाई जा रही है और कल्चर पॉलिसी भी लगभग तैयार है। पहली बार एंटरटेनमेंट पॉलिसी भी तैयार की गई है। पंजाब सरकार ने एक साल मजबूती से काम किया है। उन्होंने इस समिट में देश-विदेश में बैठे और पंजाब में निवेश करने की इच्छा रखने वाले एनआरआई निवेशकों के आने की भी उम्मीद जताई।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

पंजाब में नवरात्र पर शराब का लंगर:कोटकपूरा के धार्मिक डेरे पर चले पैग, बेंच पर रखीं देसी-अंग्रेजी को बोतलें, श्रद्धालु बोले-ऐसी मान्यता है

Buland kesari/पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र पर शराब का लंगर चला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा...

You cannot copy content of this page