iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharAccident: पंजाब में एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत:जेसी रिसॉर्ट के पास...

Accident: पंजाब में एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत:जेसी रिसॉर्ट के पास ट्रक के नीचे घुसी बाइक

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Jalandhar Accident: जालंधर के चौगिट्‌टी फ्लाईओवर पर जेसी रिसॉर्ट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार के तौर पर हुई है। हादसे में उसकी दोनों टांगें कट गईं। उसे पुलिस ने तुरंत प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे के करीब हुए इस हादसे के बाद जालंधर-अमृतसर हाईवे पर 20 मिनट तक जाम लग गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल और उसकी बाइक को ट्रक के नीच से निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 38 से 40 साल के बीच है। वह दो बच्चों का पिता था। ओवरटेक करते समय उसकी बाइक ट्रक के फ्रंट से टकराई। इससे ट्रक के फ्रंट टायर बाइक सवार के ऊपर से निकल गए।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इवर मौके से भागा,पुलिस ने गिरफ्तार किया घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक से नंबर को ट्रेस करने के बाद उसे पकड़ लिया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले रणजीत सिंह के तौर पर हुई है। आगे की जांच के लिए उसे थाना रामा मंडी ले जाया गया है। रामा मंडी थाने में केस के आईओ सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। अभी ड्राइवर आर्मी की गाड़ी की वजह से एक्सीडेंट होने का कह रहा है। इस एंगल से भी जांच चल रही है।

ट्रक के फ्रंट टायरों के नीचे आई बाइक जानकारी के अनुसार युवक की काले रंग की पल्सर बाइक (PB 08 E, E-6862) बेकाबू होकर ट्रक (पीबी 10 एचडब्ल्यू 2183) के अगले टायरों के नीचे आ गई। इससे युवक की टांगें टायरों के नीचे आ गईं। पुलिस का कहना है कि युवक को मुश्किल से बाहर निकाला गया। उसकी टांगें बुरी तरह से लटक चुकी थीं, हालांकि उसका धड़ टायरों के नीचे आने से बच गया। बेहोशी की हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने एक्सीडेंट में टूटी बाइक को राकेश कुमार के भाई सुरेश मेहरा को सौंप दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

ट्रक ड्राइवर का आरोप-आर्मी की गाड़ी की वजह से हुई दुर्घटना पुलिस हिरासत में ड्राइवर रणजीत सिंह ने कहा कि दुर्घटना के समय एक आर्मी की गाड़ी साथ आ रही थी और उसकी साइड लगने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस का कहना है कि अगर आर्मी की गाड़ी की वजह से हादसा होता तो आर्मी वाले मौके पर जरूर रुकते, लेकिन वे नहीं रुके और चले गए।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page