iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeWorldअमेरिका में गुरुद्वारे में नगर कीर्तन के दौरान फ़ायरिंग

अमेरिका में गुरुद्वारे में नगर कीर्तन के दौरान फ़ायरिंग

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई है। अधिकारियों ने घटना का संबंध ‘नफरती अपराध’ से होने से इनकार किया है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता सार्जेंट अमर गांधी के मुताबिक, गोलीबारी गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में रविवार दोपहर ढाई बजे हुई। घटना गुरुद्वारे में पहले नगर कीर्तन के दौरान हुई।

iTree Network Solutions +91-8699235413

सैक्रामेंटो बी’ अखबार की खबर के मुताबिक, गांधी ने कहा कि गुरुद्वारे में दो व्यक्तियों के बीच लड़ाई होने लगी। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के मित्र को गोली मार दी। इसके बाद लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति ने अपने दोस्त को गोली मारने वाले शख्स को गोली मार दी और फरार हो गया। ‘फॉक्स40.कॉम’ पोर्टल की खबर के मुताबिक, गांधी ने कहा कि गोलीबारी की घटना का संबंध नफरती अपराध से नहीं है और यह दो लोगों के बीच हुए झगड़े का नतीजा है जो एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413

गांधी ने कहा कि पहले दोनों व्यक्तियों में हाथापाई हुई और फिर गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध भारतीय पुरुष बताया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना से इलाके में किसी खतरे की आशंका है तो भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना में जख्मी हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अधिकारियों को दो व्यक्तियों को हथकड़ी लगाकर ले जाते हुए देखा गया। हालांकि यह साफ नहीं है कि क्या यही लोग घटना में शामिल थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਕਥਿਤ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਨਤਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਔਨਲਾਈਨ ਕੱਟੜਤਾ ’ਤੇ ਮੁੜ ਚਰਚਾ

ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਬੰਦੂਕ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਘਟਨਾ ਨੇ ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰੇਟਰ ਟੋਰਾਂਟੋ ਏਰੀਆ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਜਨਤਕ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਔਨਲਾਈਨ ਕੱਟੜਪੰਥੀ ਅਤੇ...

You cannot copy content of this page