Amitabh Bachchan साल 1991 की बात है जब अमिताभ बच्चन एक एक्शन क्राइम फिल्म लेकर आए थे. अमिताभ बच्चन के अलावा इसमें रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर, दीपा शाही, शिल्पा शिरोडकर और अनुपम खेर जैसे सितारे थे.
इस फिल्म के लिए बिग बी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था, जबकि चीनी प्रकाश को एक गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिला था. ये फिल्म साल 1991 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी थी. इस फिल्म की कास्ट और कहानी के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा इसका एक गाना.
Amitabh Bachchan यह गाना था ‘जूमा चुम्मा दे दे (Jooma Chumma De De)’. इस गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था और म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था. इस गाने को सुदेश भोसले और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था. यह गाना इतना सुपरहिट हुआ कि इसने हर घर में तहलका मचा दिया. ‘जूमा चुम्मा दे दे’ के सिंगर सुदेश भोसले ने एक टीवी शो में इस गाने की सफलता के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि 17 घंटे भूखे रहने के बाद वे इस गाने को पूरा कर पाए थे.

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








