iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjab5 thousand rupees रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार, न देने...

5 thousand rupees रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार, न देने पर जमानत रद्द करने की दी धमकी

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः Ludhiana News: भ्रष्टाचार के विरोध में शुरू की गई मुहिम के चलते लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने थाना डेहलों में तैनात ASI को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंधी आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का पहचान एएसआई दलजीत सिंह के रूप में हुई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जाानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ASI को लुधियाना जिले के दोराहा कस्बा के निवासी चंदनप्रीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी ने पुलिस स्टेशन डेहलों में दर्ज एक पुलिस मामले में हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के अनुसार जांच में शामिल होने के लिए पहले 5 हजार रुपए रिश्वत वसूली थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसको धमकाते हुए एसएचओ डेहलों के नाम पर 25,000 रुपए और रिश्वत की मांग की है और कहा कि यदि उक्त रकम अदा न की गई तो उसकी जमानत रद्द करवा दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के पैसे के भुगतान के संबंध में ASI के साथ बातचीत रिकॉर्ड की, जिसे सबूत के तौर पर ‌विजिलेंस को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने शिकायत की जांच की और आरोपी पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और 25,000 रुपए और मांगने का दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंध में पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज विजिलेंस ने आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और उसे आज यानि वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

दांत इम्प्लांट को ‘कॉस्मेटिक’ बताकर क्लेम खारिज करना गलत — उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

जालंधर/ उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े एक अहम फैसले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दांतों के इम्प्लांट के मेडिकल क्लेम...

You cannot copy content of this page