iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeChandigarhASI के बेटे का कारनामा, पहले छात्रा की अश्लील तस्वीर की वायरल

ASI के बेटे का कारनामा, पहले छात्रा की अश्लील तस्वीर की वायरल

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Buland kesari;- चंडीगढ़ से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पंजाब पुलिस के ASI तेजिंदर सिंह के बेटे ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया ASIऔर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई तो उसने पुलिस को देखकर बाथरूम में रखी हार्पिक पी ली।

यह घटना करीब दो दिन पहले की है जब चंडीगढ़ पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के फिल्लौर स्थित पुलिस लाइन  में आरोपी के घर पहुंची थी। पुलिस को आता देख आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने गेट खोलकर देखा तो आरोपी बेहोश था और हार्पिक फर्श पर गिरा हुआ था। 

(ASI)यह देखकर पुलिस टीम ने संबंधित थाने को सूचित किया और आरोपी को फिल्लौर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां से उसे जालंधर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और वहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।  पी.जी.आई डॉक्टरों ने बताया कि हार्पिक पीने से आरोपी के मुंह और पेट में छाले हो गए हैं। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को आरोपी को पी.जी.आई. से डिस्चार्ज किया गया। इसकी सूचना मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये था मामला

चंडीगढ़ के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था। सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिए। इसके बाद दोनों में बातचीत और चैटिंग होने लगी। आरोपी ने छात्रा को बातों में उलझाकर उससे वीडियो कॉल पर बात करना शुरू कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इसी बीच आरोपी ने लड़की के भरोसे का फायदा उठाया और नहाते समय उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी तीन-चार बार छात्रा से मिलने चंडीगढ़ आया। इसके बाद आरोपी बार-बार वीडियो कॉल पर खुद को न्यूड दिखाने और मिलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और साइबर पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।ASI

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में एक अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज जस्टिस जे.एस. मेहंदी...

You cannot copy content of this page