Buland kesari/पंजाब के लुधियाना में ATM को तोड़कर लूटने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है। उससे एक लोहे का औजार भी मिला है। आरोपी पहले भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।
जानकारी मुताबिक हवलदार अजमेर सिंह ने कॉर्पोरेशन के सैंड 100 फुटा रोड, शेरपुर कलां के पास बीते दिन नाकाबंदी की हुई थी। सूचना मिली कि फैशन किंग शोरुम शेरपुर के पास बने एक्सिस बैंक के ATM को तोड़ने की एक व्यक्ति कोशिश कर रहा है। पुलिस टीम ने उसी समय सुबह 4 बजे रेड की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
1 महीने पहले कैलाश रोड पर लूटा गया था एक्सिस बैंक का ATM
आरोपी के पास से एक लोहे की सब्बल (औजार) बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वह ATM को तोड़ने के लिए कर रहा था। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी अर्बन एस्टेट फोकल प्वाइंट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा BNS 331(4), 305,62 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। 1 महीने पहले तड़के कैलाश नगर में एक्सिस बैंक के ATM से लाखों की लूट का मामले सामने आया था। उस समय लुटेरे ATM से करीब 20 लाख रुपए लेकर फरार हुए थे।
उस समय ये लुटेरे जालंधर की तरफ गए थे लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस के ATM के आस-पास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की कार नजर आई थी।

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.








