iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeWorldAustralia में शादी समारोह से लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Australia में शादी समारोह से लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटा शहर में वाइन इलाके में एक बस के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी हैं। सहायक पुलिस आयुक्त ट्रेसी चैपमैन ने बताया कि बस चालक (58) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सेसनॉक थाने ले जाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने चालक के खिलाफ लगाए जाने वाले आरोपों की विस्तृत जानकारी नहीं दी। हालांकि उन्होंने पत्रकारों से कहा, कि ‘ आरोप दर्ज करने के लिए हमारे पास पर्याप्त जानकारी है।’’ सिडनी के उत्तर में ग्रेटा शहर में वाइन कंट्री ड्राइव पर गोल चक्कर पर रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद हादसा हुआ। बस में सवार लोग एक शादी समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने बताया कि 25 लोग हादसे में घायल हुए जिनमें से 21 लोग सोमवार सुबह तक अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से एक की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर बतायी जा रही है। बस में सवार अन्य 18 लोग सुरक्षित हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मौके पर पहुंचे बचाव कर्मियों का शुक्रिया अदा किया और पीड़ितों तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। सेस्नॉक के मेयर जय सुवाल ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page