iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabBaba Sodhal mela को प्लास्टिक फ्री करने की तैयारियां जोरों पर

Baba Sodhal mela को प्लास्टिक फ्री करने की तैयारियां जोरों पर

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

Buland kesari ;-( Baba Sodhal mela ) jalandhar उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध श्री सिद्ध Baba Sodhal mela चाहे आधिकारिक रूप से 17 सितंबर को है परंतु मेला क्षेत्र में भक्तजनों का आगमन प्रारंभ हो चुका है और रविवार को तो मेला पूरे यौवन पर होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। एक ओर जहां पूरे मेला क्षेत्र में अस्थाई दुकानें सज गई हैं और लंगर संस्थाओं ने विभिन्न आयोजन हेतु कमर कस ली है, वहीं नगर निगम ने भी इस मेले को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु पूरा जोर लगा रखा रहा है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने इस mela को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु तमाम अधिकारियों की ड्यूटी मेला क्षेत्र में लगा रखी है। इसके लिए सोढल मंदिर के सामने नगर निगम का कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा चुका है।you might also;- Live डिबेट में भिड़े पूर्व व मौजूदा पत्रकार; देखिए हंगामे और तमाशे की Video
नगर निगम पब्लिक अनाउंसमैंट सिस्टम के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के उत्पाद न प्रयोग करने की सलाह दे रहा है और गीला सूखा कूड़ा अलग-अलग करने बाबत भी लोगों तथा दुकानदारों इत्यादि को जागरूक किया जा रहा है।

विद्यार्थियों ने बनाई वॉल पेंटिंग्स, लोगों ने सराहा

sodhal mela को प्लास्टिक फ्री रखने हेतु जहां नगर निगम की असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर सुमित अबरोल द्वारा विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं, वहीं एच.एम.वी तथा के.एम.वी कॉलेज की छात्राओं ने सोढल मेला क्षेत्र में वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण प्रति संदेश लिखे और लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा।mela

इन वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक ना प्रयुक्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर विक्रांत वर्मा, हेल्थ ऑफिसर डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा, डॉक्टर सुमिता अबरोल के अलावा सैनेटरी इंस्पैक्टर मोनिका सेखड़ी, सी.एफ. सरोज, सुमन और अमन इत्यादि ने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया।

नगर निगम द्वारा पिछले समय दौरान बनाए गए सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा सोढल मंदिर के ठीक सामने बायोडिग्रेडेबल आइटमों से संबंधित एक स्टाल लगाया गया है जहां लंगर संस्थानों हेतु पत्तल व अन्य उत्पाद रखे गए हैं जिससे पर्यावरण को कोई नुक्सान नहीं पहुंचता। mela इस स्टाल के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वह कपड़े के थैलों का प्रयोग करें और लंगर इत्यादि लगाने के लिए प्रतिबंधित डिस्पोजेबल आईटमों का प्रयोग न करें

you might also read;-  ਲੜਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿਤਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਧੀ ਦਾ ਗਲਾ ਵੱਢ ਕੇ ਟਰੱਕ ਅੱਗੇ ਛਾਲ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ਕਾਂਗਰਸੀ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਅਪਮਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

Buland kesari/Sukhpal Singh Khaira controversy; ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਅਪਮਾਨਜਨਕ ਟਿੱਪਣੀਆਂ...

You cannot copy content of this page