iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabलड़की वालों ने युवक की ह/त्या कर घर में दफनाया श/व, रूह...

लड़की वालों ने युवक की ह/त्या कर घर में दफनाया श/व, रूह कंपा देगा मामला

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

Batala News: बटाला के गोबिंद नगर भुल्लर रोड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की के परिवार द्वारा एक युवक की हत्या करके उसके शव को अपने ही घर में दफना दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक साहिल मसीह पुत्र लियाकत मसीह निवासी नवी आबादी भूंदर बटाला के दादा यूनस मसीह ने बताया कि उसका पोता साहिल मसीह (17) गुरदासपुर रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। उन्होंने कहा कि उसके साथ एक लड़की भी पढ़ती थी जिससे साहिल मसीह की बातचीत हो गई और वह दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग पड़े।

iTree Network Solutions +91-8699235413

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि लड़के के परिवार वालों द्वारा उनको अपनी लड़की का विवाह साहिल मसीह से करने हेतु कहा गया और दोनों परिवारों द्वारा साहिल मसीह और उक्त लड़की की करीब डेढ महीना पहले मंगनी भी करवाई गई थी। उन्होंने कहा कि साहिल मसीह का अक्सर ही लड़की वालों के घर आना जाना रहता था और 1 जून को भी वह लड़की के घर गया था परन्तु वह अपने घर वापिस नहीं आया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने लड़की की माता कुलजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गोबिंद नगर भुल्लर रोड को साहिल मसीह के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि साहिल मसीह उनके घर आया था परन्तु कुछ समय बाद वह यहां से चला गया था। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से वह साहिल मसीह की तलाश कर रहे थे और उनको लड़की की माता पर शक होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।

उन्होंने कहा कि आज जब वह पुलिस पार्टी सहित लड़की के घर पहुंचे तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी और जब पुलिस द्वारा लड़की की माता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने साहिल मसीह की हत्या करके उसके शव को अपने घर में दफना दिया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

उधर दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी परमजीत सिंह और एस.एच.ओ सिविल लाइन निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। डी.एस.पी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मृतक साहिल मसीह के शव को घर से बाहर निकाला गया है और शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा

Buland kesari/जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया...

You cannot copy content of this page