iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeJalandharअगर आप भी खाते हैं बाहर का खाना तो हो जाएं सावधान,...

अगर आप भी खाते हैं बाहर का खाना तो हो जाएं सावधान, मशहूर जूस बार से मंगवाए न्यूडलस में से निकला बिच्छू

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, जालंधर: महानगर के अधीन आते माई हीरा गेट में स्थित एक जूस बार में वीरवार देर शाम उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब जोमैटो द्वारा स्वीटी जूस बार से मंगवाए गए नूडल्स में बिच्छू निकला। स्वीटी जूस बार के बाहर हंगामा करने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि उसने जोमैटो द्व्रारा उसने स्वीटी जूस बार से न्यूडल्स का आर्डर दिया था। जब उनकी बेटी के न्यूडल खाए तो उनकी बेटी ने दो-तीन चम्मच नूडल के खाने के बाद कुछ अजीब सी चीज न्यूडल में देखी। इसके बाद उसने अपनी मम्मी को बताया कि न्यूडल्स में कुछ अजीब सी चीज उसे दिखाई दे रही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

महिला का आरोप है कि जब उसने उस चीज को चैक किया तो वह बिच्छू था। इस घटना के बाद उसने दुकानदार से बात करनी चाही तो दुकानदार ने यह कहकर बात टाल दी कि उनके स्टाफ से गलती हो गई होगी। उक्त महिला ने बताया कि उनकी बेटी ने जब नूडल्स खाए तो उसके बाद तबीयत खराब हो गई जिसे देर शाम डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा जहां डॉक्टर ने ट्रीटमैंट के बाद उसे घर भेज दिया। बच्ची के पिता ने बताया कि हम दोनों दुकानदार के पास बात करने गए थे। मगर दुकानदार ने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

उन्होंने बताया कि वह सुबह दुकानदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे। महिला का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही इस दुकानदार की है, ऊपर से हमें ही धमका रहा है। वहीं उनकी बेटी को कुछ भी हो सकता था, जिसके लिए प्रशासन को उक्त दुकानदार के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। हालांकि जब इस मामले को लेकर दुकान मालिक से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा हमारे यहां से आर्डर ठीक भेजा गया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है ग्राहक द्वारा कोई शरारत की गई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page