iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabVigilance विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेता बिजली विभाग...

Vigilance विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेता बिजली विभाग का सीनियर XEN काबू

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, संगरूरः Sangrur News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के तहत पंजाब Vigilance ब्यूरो की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब विजिलेंस ने पीएसपीसीएल दफ्तर लहरा में तैनात सीनियर कार्यकारी इंजीनियर को 45,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। गिरफ्तार किए गए एक्सईन की पहचान मुनीश कुमार जिंदल के तौर पर हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को लहरा ब्लॉक के गांव हरियाऊ के रहने वाले सुखचैन सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने Vigilance ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उसका रिश्तेदार मेजर सिंह निवासी गांव ढींडसा, ब्लॉक लहरा अपना ट्यूबवैल कनैक्शन गांव छाजली में स्थानांतरित करना चाहता है। मेजर सिंह बुज़ुर्ग व्यक्ति होने के कारण शिकायतकर्ता सुखचैन सिंह को कनैक्शन ट्रांसफर करवाने के लिए अपने केस की पैरवी करने के लिए कहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह इस संबंधी एक्सईएन मुनीश कुमार जिंदल को मिला तो उसने इस ट्यूबवैल कनेक्शन को स्थानांतरित करने के लिए 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रवक्ता ने बताया कि इस पर ब्यूरो की पटियाला रेंज ने प्राथमिक जांच के उपरांत जाल बिछाया और उपरोक्त सीनियर XEN को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज के थाने में मुनीश कुमार जिंदल के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page