https://fb.watch/pC4QilDh6T/?mibextid=Nif5oz
IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–521923
बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः बीते दिन Kapurthala के गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या करने वाले निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत Police ने आरोपी निहंग सिंह का civil hospital में डोप टेस्ट करवाया, जिसमें उसके खून में ड्रग्स पाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निहंग मंगू के खून में डाक्टरों को ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है।
इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार आरोपी निहंग सिंह मंगू का पुलिस ने Dope Test करवाया जिसमें डाक्टरों ने उसे ब्लड सैंपल में buprenorphine, benzodiazepines and morphine मिली है। वहीं आरोपी के बारे में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी पर लुधियाना के विभिन्न थानों में 9 FIRs registered हैं और उसने अमृतसर में तलवार से एक निहंग सिंह का करीब एक साल पहले हाथ काट दिया था।
वहीं इस संबंधी जानकारी देते हुए ADGP ने कहा कि हत्यारोपी का धर्म से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। उसने निहंग का बाणा (पोशाक) भी सिर्फ पैसे इकट्ठा करने के लिए ही पहना हुआ है। हत्यारोपी ने युवक की हत्या सेल्फडिफेंस में नहीं की है। Police अब धारा में अमेंडमेंट करने का प्लान तैयार कर रही है। इस मामले में National Minorities Commission (राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग) के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाए हैं।
जिक्रयोग्य है कि आरोपी निहंग Ramandeep Singh Mangumath ने हत्या करने से पहले युवक की Video बनाई। जिसमें युवक से पूछताछ कर रहा है। युवक कहता है कि उसे बेअदबी के लिए 2 से 3 हजार रुपए मिलने थे। युवक ने कहा कि उसे सुखी ने भेजा। उसे कहा कि गुरुद्वारे में जाकर बैठना और उल्टा-सीधा काम करना। मगर मैंने कुछ किया नहीं। मैं ईमानदार और मेहनती हूं।
जिसके बाद बेअदबी करने की शंका में एक निहंग सिंह रRamandeep Singh Mangumath ने अज्ञात युवक की गुरुद्वारे में हत्या कर दी थी और बकायदा इसका वीडियो बनाकर दावा किया गया था कि उसने ही उक्त युवक की हत्या की है क्योंकि वह गुरुद्वारे में बेअदबी करने आया था।
ADGP Law and Order गुरिंदर सिंह ढिल्लो के अनुसार Nihang Ramandeep Singh Mangumath
ने कबूला की उसने युवक की हत्या पब्लिसिटी के लिए की थी। court ने आरोपी निहंग सिंह रमनदीप सिंह उर्फ मंगू मठ को सात दिनों के police remand पर भेजने के आदेश जारी कर दिए है।
Big News, Big revelation, the, dope test, Nihang Singh, who murdered, the youth, 9 cases, are registered, Ludhiana.










