iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeबड़ी खबरः मुंबई-दिल्ली के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम धमाके की...

बड़ी खबरः मुंबई-दिल्ली के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम धमाके की आई कॉल, दोनों राजधानी में हड़कंप

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

बुलंद केसरी न्यूज, नई दिल्लीः मुंबई और दिल्ली के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम धमाके की खबर के बाद दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को हरियाणा के उद्योग विहार, गुरुग्राम पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने फ़ोन कर जानकारी दी की उन्हें कल दोपहर साढ़े तीन बजे के क़रीब एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि “डोमेस्टिक एयरपोर्ट और इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई और दिल्ली में आज (4.08.23) को बॉम धमाका होगा या बड़ी वारदात हो सकती है।”

iTree Network Solutions +91-8699235413

पुलिस को इस इस थ्रेट कॉल के मिलने के बाद दोनों ही राजधानियों में पुलिस महकमा और दूसरी एजेंसियां काम पर लग गईं और पूरे एयरपोर्ट की जांच की गई। लेकिन सघन जांच के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस अज्ञात कॉलर की पहचान में जुटी है कि आख़िर किसने यह जानकारी दी और क्यों दी। इसको लेकर मुंबई पुलिस जोन 8 के डीसीपी दीक्षित गेड़ाम ने बताया कि इस मामले में सहार पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं इससे पहले कल महाराष्ट्र के ही पुणे एयरपोर्ट पर एक महिला ने बम की धमकी दी थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। पुलिस ने बम की धमकी के बाद 72 साल की महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीता कृपलानी गुरुवार दोपहर पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचीं थी। इसी दौरान चेंकिंग के दौरान बूथ पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा, “मेरे चारों तरफ बम लगा है।” इसके बाद नहीं हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मियों ने जब संदिग्ध महिला की सावधानी पूर्वक तलाशी ली तो पता चला कि उसने झूठ बोला है।

iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

iTree Network Solutions +91-8699235413

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

You cannot copy content of this page