iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePunjabबड़ी खबरः अस्पताल के बेड से गिरा मरीज, तड़प-तड़प कर गई जान

बड़ी खबरः अस्पताल के बेड से गिरा मरीज, तड़प-तड़प कर गई जान

Date:

National News

बुलंद केसरी न्यूज, लुधियानाः महानगर के सरकारी अस्पताल में लोगों को मिल रहा इलाज कैसा होगा इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है, अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज की बेड से गिरने के कारण मौत हो गई। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मरीज को उठाने के लिए किसी भी कर्मचारी ने कोई जहमत नहीं उठाई। करीब 2 घंटे तक मरीज बेड के नीचे पड़ा रहा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि 4 कदम की दूरी पर नर्सों की रिसेप्शन है। उक्त मरीज एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण घायल हो गया था जिसके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

इस संबंधी जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में घायल मरीज को अस्पतल में दाखिल करवाया गया था, जहां कुछ देर बाद वह मरीज बेड से नीचे गिर गया। उसने चिल्लाने की कोशिश भी की, लेकिन किसी नर्स या कर्मचारी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। करीब 2 घंटा शव नीचे पड़ा रहा। हालांकि इस वार्ड से करीब 4 कदम की दूरी पर नर्सों की रिसेप्शन है। जब मौके पर मौजूद एक नर्स से पूछा गया कि क्या उन्हें पता नहीं चला कि शव जमीन पर पड़ा है तो उसे इसके बारे कोई जानकारी नहीं है। वह अभी 10 मिनट पहले ही आई है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं इस मामले में एसएमओ मंदीप कौर संधू से इस मामले में बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है। लापरवाही बरतने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी। मरीजों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। वह अभी इस मामले को चैक करवा रही है। वहीं जब मीडिया द्वारा वार्ड में जाकर देखा गया तो वहां मृतक व्यक्ति की दोनों टांगों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। इसी तरह कई अन्य मरीजों का शौच आदि वार्ड में फैला हुआ था। वार्ड से बदबू आने के कारण बाकी मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

iTree Network Solutions +91-8699235413

 

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

निहंग ने देह व्यापार करने आईं लड़कियां घेरीं,:लाल सूट-चूड़े वाली बोली- मेरी अभी शादी हुई; आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं

Buland kesari/जालंधर में बस स्टैंड के पास नरिंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने कथित तौर...

You cannot copy content of this page