iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomePolitics🟪 भाजपा नेता खुल्लर ने किया AAP नेता कमलजीत भाटिया की जीत...

🟪 भाजपा नेता खुल्लर ने किया AAP नेता कमलजीत भाटिया की जीत का दावा 🛑 अपनी ही पार्टी के नेताओं को किया चैलेंज, हराकर दिखाओ भाटिया को,1 लाख रुपए दूंगा ⚫ अभी वीडियो नहीं देखी, अगर कुछ गलत दिखा तो पार्टी हाईकमान को अनुसाशनिक कार्रवाई हेतू लिखूंगा: हिक्की

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

जालंधर (बुलंद केसरी): आम आदमी पार्टी का जादू इस समय अन्य पार्टियों के नेताओं के सर चढ़कर बोल रहा है, जालंधर में तो गत लोकसभा उपचुनाव में जिस प्रकार से सभी अन्य पार्टियों के नेता आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम के देखे गए उससे साफ है कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी का कुनबा और बढ़ने के आसार हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

आम आदमी पार्टी का जादू आज एक बार फिर जालंधर वेस्ट हलके के भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर पर देखा गया। प्रदीप खुल्लर ने अपने फेसबुक पर लाइव होकर वेस्ट हलके के अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले नेता कमलजीत सिंह भाटिया के गुणगान करते दिखे प्रदीप खुल्लर ने कहा कि कमलजीत सिंह भाटिया की जीत पक्की है और उन्हें हराना किसी के बस की बात नहीं है। इतना ही नहीं खुल्लर ने तो बोलते हुए अपनी ही पार्टी के दो नेताओं को सरेआम चेतावनी दे डाली अगर उनमें दम है तो वे कमलजीत सिंह भाटिया को हराकर दिखाएं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रदीप खुल्लर ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं ने कमलजीत सिंह भाटिया को हरा दिया तो वे उन्हें एक लाख रुपए देंगे और वे दोनो भाजपा नेता मिलकर भी भाटिया को ना हरा सके तो चुल्लू भर पानी में नाक डुबो लें।

iTree Network Solutions +91-8699235413

प्रदीप खुल्लर की इस वीडियो ने पंजाब भाजपा में हड़कंप मचा दिया है लगातार भाजपा के बड़े नेताओं को पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन जा रहे हैं जिनमें स्पष्ट तौर पर कहा जा रहा है कि प्रदीप खुल्लर भाजपा के बड़े नेता विजय सांपला और मनोरंजन कालिया का खासम–खास है, ऐसे में अगर खुल्लर वेस्ट हलके में कमलजीत सिंह भाटिया जो के आम आदमी पार्टी के नेता हैं की जीत को इतना प्रबल मान रहे हैं तो क्या यह समझा जाए कि भाजपा के कई नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं और आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए भाजपा को धोखा दे सकते हैं।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वहीं इस मामले में जालंधर वेस्ट हलके के भाजपा पार्टी के इंचार्ज व जिला सचिव अशोक सरीन हिक्की से इस मामले में बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने प्रदीप खुल्लर कि उक्त वीडियो नहीं देखी और अगर वीडियो देखने के बाद उसमें कुछ गलत पाया गया तो वह इस बारे पार्टी हाईकमान को अनुशासनिक कार्रवाई हेतु लिखेंगे।

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

ट्रॉली रोकने पर पुलिस और ड्राइवरों में झड़प:मुलाजिम पर पगड़ी उतारने और पैसे मांगने का आरोप, तनाव बढ़ा

Buland kesari/जालंधर जिले में कुंज इलाके में पुलिस और ट्रॉली ड्राइवरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सिख...

You cannot copy content of this page