iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomecityBomb Threat: पंजाब पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, हेडक्वार्टर...

Bomb Threat: पंजाब पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ाई, एजेंसियां अलर्ट

Date:

National News

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਧਮਾਕਾ , ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਜਧਾਨੀ ਢਾਕਾ ਦੇ ਮਾਘ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ...

 latest

की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। वीरवार सुबह यूटी पुलिस ने मुख्यालय में पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पंजाब मुख्यालय के आगे व पीछे दोनों तरफ पुलिस की कई गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। मुख्यालय में एंट्री को लेकर पंजाब पुलिस ने पहले से अधिक चेकिंग बढ़ा दी है। बाहरी लोगों को एंट्री नहीं दी जा रही है।

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार थाने-चौकियों में बम फेंके जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब पंजाब पुलिस को मोहाली और चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पंजाब ने इस इनपुट को चंडीगढ़ पुलिस के साथ शेयर किया। वीरवार सुबह मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुख्यालय के गेट के सामने दो गाड़ियों के अलावा पिछले गेट पर भी यूटी पुलिस की कवच व एक अन्य गाड़ी को तैनात कर दिया गया है। पिछले गेट से किसी भी अज्ञात व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जा रही है। इस दौरान पुलिस ने आसपास चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन पंजाब व यूटी पुलिस इस मामले को छिपाने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने इसे रूटीन चेकिंग बताया। इस धमकी के बाद पुलिस ही नहीं अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। हर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यालय में रूटीन चेकिंग करवाई गई थी, लेकिन हमारे पास धमकी को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आई है। वहां पहले से ही सिक्योरिटी के लिए पुलिस बल तैनात है। 

सेक्टर-34 में स्थित दूरदर्शन कार्यालय की बिल्डिंग में वीरवार को यूटी पुलिस की ओर से बम मिलने को लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत कार्यालय में मौजूद कर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस ने पूरे दफ्तर को चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि, बाद में जब बताया गया कि यह सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए मॉकड्रिल थी। इसके बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली। दरअसल, पिछले दो महीनों में शहर के अलग-अलग बड़े होटलों में बम रखने की ई-मेल आई है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच टीमों को मौके पर कुछ नहीं मिला। इस अलर्ट के चलते वीरवार दोपहर अचानक पुलिस, ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्टिव स्टाफ सहित कई अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आनन-फानन में जब स्टाफ को ऑफिस से बाहर निकाला गया तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने पूरे दफ्तर को चारों तरफ से घेरने के बाद अंदर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि, बाद में बताया गया कि यह मॉकड्रिल थी।

iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

बेकाबू कार ने मारी बाइक को टक्कर:जर्नालिज्म स्टूडेंट व कुरियर बॉय की मौत, एक घायल, कॉलेज जा रहे थे छात्र

Buland kesari/लुधियाना में फिरोजपुर रोड के ऊपर बनी एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई...

You cannot copy content of this page