iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
iTree Network Solutions +91-8699235413
HomeCrimeBreaking News: दीपावली की रात IAS अफसर के घर अज्ञात हमलावरों ने...

Breaking News: दीपावली की रात IAS अफसर के घर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, जांच में जुटी Police

Date:

National News

भारत के इस राज्य के CM और डिप्टी CM पर चलीं गोलियां!

Buland Kesari/ जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित...

IELTS 5 Bands के साथ Canada जाने के लिए इन नंबरों पर Call करें। 0181–5044888, 0172–5219200

बुलंद केसरी ब्यूरो, चंडीगढ़ः Crime News: चंडीगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दअसल, दिवाली की रात सैक्टर 24 स्थित पंजाब के सीनियर IAS अफसर वीरेंद्र कुमार शर्मा के सरकारी आवास के बाहर फायरिंग की गई। इस घटना के बाद दहशत में आए अधिकारी ने देर रात पुलिस को फोन करके सूचित किया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त गोली चली IAS officer Virendra Sharma परिवार के साथ घर में मौजूद थे। हालांकि इस घटना में किसी तरह का कोई नकुसान नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के वरिष्ठ IAS अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा दिवाली की रात चंडीगढ़ में अपनी सरकारी कोठी में पूजा करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे। उसी समय सड़क से अज्ञात बदमाशों की तरफ से उनके घर पर फायरिंग की गई। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली वीरेंद्र कुमार शर्मा की कोठी के एक कमरे की खिड़की पर लगी जिसे प्लाई लगाकर बंद किया गया था। गोली प्लाई में ही अटक जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गोली की वजह से प्लाई के आरपार छेद हो गया।

iTree Network Solutions +91-8699235413

वारदात के बाद IAS अधिकारी ​​​​​​वीरेंद्र कुमार शर्मा ने खुद रात साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला वरिष्ठ सरकारी नौकरशाह से जुड़ा होने के कारण रात में ही चंडीगढ़ पुलिस के DCP Crime उदयभान सिंह, सेक्टर-11 थाने के SHO और सेक्टर 24 की चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक जांच विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे और जांच के लिए सैंपल इकट्ठे किए गए। जांच दौरान पुलिस ने घर के कमरे से एक गोली भी बरामद की है। वहीं पुलिस द्वारा आस-पास लगे cctv cameras भी खंगाले जा रहे है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

जिक्रयोग्य है कि वरिष्ठ IAS अफसर वीरेंद्र कुमार शर्मा पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं और इन दिनों उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में ही है।

iTree Network Solutions +91-8699235413

Breaking News, Unknown, assailants, opened ,fire, IAS officer’s, house, Diwali night, police, engaged, investigation.

WhatsApp पर खबरें पाने के लिए हमारे Buland Kesari WhatsApp Group को Join करें
iTree Network Solutions +91-8699235413

Disclaimer:Buland Kesari receives the above news from social media. We do not officially confirm any news. If anyone has an objection to any news or wants to put his side in any news, then he can contact us on +91-98880-00404.

Punjab News

भाई रणजीत सिंह ढडरियां वालों को कोर्ट में तलब करने के जारी हुए निर्देश

पटियाला : फतेहगढ़ साहिब की अदालत से मानहानि मामले में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा

Buland kesari/जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया...

You cannot copy content of this page